पहली बार परदे पर दिखेगी राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश की जोड़ी, इस डेट को रिलीज होगी फिल्म

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों नए और अनोखे कोलैबोरेशन का दौर चल रहा है। यहां इस साल यानी 2026 की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक फ़िल्में रिलीज हो रही हैं और धमाल मचाये हुए हैं। 19 मार्च को रिलीज होने वाली रणबीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को लेकर अभी फैन्स के बीच जबर्दस्त बज बना हुआ है। वहीं, अब राजकुमार राव भी अपनी नई फिल्म के साथ लोगों का मनोरंजन करने  की तैयारी में जुट गये हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या अक्षय कुमार के करियर को नई उड़ान दे पाएगी फिल्म ‘भूत बंगला’, जानिए बजट और हिट होने का गणित

इसे डेट को होगी रिलीज

जी हां खबर आ रही है कि, बॉलीवुड के शानदार एक्टर राजकुमार राव और साउथ की नेशनल अवार्ड विनर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। मेकर्स ने इनकी बहुचर्चित फिल्म ‘रफ्तार’ की आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने दर्शकों के बीच इस इंटेंस ड्रामा को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

Rajkumar Rao

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म ‘रफ्तार’ का पहला पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी है। ये फिल्म 24 जुलाई 2026 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जायेगी। पोस्टर के साथ एक  कैप्शन भी लिखा गया है, जो फिल्म की कहानी की गहराई को बयां कर रहा है। कैप्शन में लिखा गया है, “महत्वाकांक्षा ने इसे बनाया, लालच इसकी परीक्षा लेगा।”

इमोशनल थ्रिलर हो सकती है फिल्म

इस टैगलाइन से यह स्पष्ट हो रहा है कि, फिल्म की कहानी सफलता की अंधी दौड़, महत्वाकांक्षाओं के टकराव और इंसानी लालच के इर्द-गिर्द बुनी गई है। पोस्टर का लुक काफी सीरियस और पावरफुल है, जो संकेत देता है कि, यह कोई साधारण प्रेम कहानी नहीं, बल्कि एक डार्क और इमोशनल थ्रिलर हो सकती है।

‘रफ्तार’ की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी लीड स्टार कास्ट है। राजकुमार राव अपनी नैचुरल एक्टिंग और दमदार किरदारों के लिए जाने जाते हैं। वहीं कीर्ति सुरेश ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के साथ-साथ अब हिंदी बेल्ट में भी अपनी मजबूत पहचान बना चुकी हैं। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और ए कैम्पै फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का डायरेक्शन आदित्य निम्बलकर ने किया है। खास बात यह है कि इस फिल्म की प्रोड्यूसर राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा हैं, जो इसे एक्टर के लिए और भी खास बनाता है।

फिल्म की स्टार कास्ट काफी प्रभावशाली है। राजकुमार और कीर्ति के अलावा फिल्म में रजत कपूर, तान्या मानिकतला, अनुराग ठाकुर और रोहन वर्मा जैसे मंझे हुए कलाकार अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। हालांकि अभी तक एक्टर्स का लुक रिवील नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, फिल्म का टीजर जल्द ही रिलीज किया जायेगा।

इन फिल्मों में भी आएंगे नजर

आपको बता दें कि, राजकुमार राव के लिए साल 2026 बेहद व्यस्त रहने वाला है। ‘रफ्तार’ के अलावा वे नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘टोस्टर’ को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसमें वे सान्या मल्होत्रा के साथ दिखाई देंगे। उस फिल्म में फराह खान और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार भी कॉमेडी का तड़का लगाते दिखेंगे। राजकुमार की पिछली कुछ फिल्मों ने जिस तरह से क्रिटिक्स और दर्शकों का दिल जीता है, उसे देखते हुए ‘रफ्तार’ से भी बॉक्स ऑफिस पर बड़े धमाके की उम्मीद की जा रही है।

बात करें फिल्म की कहानी की, तो ये एक एम्बिशियस लड़के और उसे बराबर की टक्कर देती एक सशक्त लड़की की है। अब देखना यह होगा कि  सिनेमाघरों में ये फिल्म कितने सशक्त तरीके से पेश होती है और दर्शकों के बीच इसे कैसा रिस्पांस मिलता है।

 

इसे भी पढ़ें- धुरंधर 2: एडवांस बुकिंग में सारे रिकॉर्ड तोड़ रही रणवीर की फिल्म, सालार को भी पछाड़ने की तैयारी

Related Articles

Back to top button