
-
प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर वाराणसी में सेवा संकल्प अभियान की हुई शुरुआत
-
काशी-वडनगर के बीच 250-250 बाइकों पर सवार होकर 500-500 यात्री तय करेंगे सफर
-
7 अक्तूबर को दोनों धामों में होगा जलाभिषेक
वाराणसी। आने वाले समय में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विरासत का उल्लेख होगा, तो उसमें यह जरूर दर्ज होगा कि उन्होंने किस तरह देश को नक्सलवाद की समस्या से मुक्ति दिलाई, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को किस तरह समाप्त किया, करोड़ों लोगों को गरीबी की रेखा से बाहर निकाला, संसद में महिलाओं को बराबरी की भागीदारी दिलाई और युवाओं के सपनों को नई उड़ान दी। ये बातें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वाराणसी में प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि, एक सच्चा और महान नेता वही होता है, जो लोगों को आत्मनिर्भर बनाता है, और प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में यही करके दिखाया है।
इसे भी पढ़ें- काशी में मना पीएम मोदी का जन्मदिन, योगी-राजनाथ समेत एनडीए नेताओं ने की पूजा-अर्चना
सेवा, संस्कार और साधना की संगम यात्रा
प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर वाराणसी में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि काशी और वडनगर को जोड़ने वाली यह यात्रा दरअसल प्रधानमंत्री की जन्मभूमि को उनकी कर्मभूमि से जोड़ने वाली यात्रा है। एक तरफ काशी है, जहां से उनके सार्वजनिक जीवन को नई ऊर्जा और दिशा मिली, तो दूसरी ओर वडनगर है, जहां उन्हें अपनी मां हीराबेन का आशीर्वाद और संस्कार मिले। उन्होंने इस यात्रा को “सेवा, संस्कार और साधना की संगम यात्रा” के रूप में वर्णित किया।
पहले की कुर्सी बचाने की फिक्र में रहती थीं सरकारें
राजनाथ सिंह ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले भारत के हाथ से कई महत्वपूर्ण अवसर फिसलते रहे। उनके अनुसार, उस समय की सरकारें या तो निष्क्रिय बनी रहती थीं या फिर उन्हें अपनी सत्ता बचाए रखने की चिंता सताती रहती थी। उन्होंने इस संदर्भ में सेमीकंडक्टर उद्योग का उदाहरण देते हुए बताया कि, दुनिया की एक बड़ी चिप निर्माता कंपनी भारत में अपना प्लांट लगाना चाहती थी, लेकिन उस समय की कांग्रेस सरकार ने उसे दो बार मंजूरी नहीं दी, जिसके चलते देश ने रोजगार का एक बड़ा मौका गंवा दिया।
उन्होंने आगे कहा कि, जब प्रधानमंत्री मोदी ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र को बढ़ावा देने की पहल शुरू की, तब भी कई लोगों ने सवाल खड़े किए कि भारत में यह उद्योग कैसे स्थापित हो पाएगा। राजनाथ सिंह ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी को अभी आने वाले कई दशकों तक देश की सेवा करनी है।
काशी-वडनगर का दो हजार साल पुराना नाता
रक्षा मंत्री ने बताया कि, वडनगर और काशी के बीच का रिश्ता बहुत प्राचीन है। उन्होंने कहा कि करीब दो हजार वर्ष पहले बौद्ध भिक्षु सारनाथ से वडनगर की यात्रा किया करते थे, और उस दौर में इसका मकसद ज्ञान और अध्यात्म को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाना था। आज उसी पुरानी परंपरा को सेवा यात्रा के नए स्वरूप में आगे बढ़ाया जा रहा है।
LIVE: प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के जन्मदिवस पर वाराणसी से वडनगर जाने वाली बाइक यात्रा का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम…#HappyBdayPMModi#SevaSankalpAbhiyan https://t.co/9XsYJIKwuF
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) September 17, 2026
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने की पहल का भी जिक्र किया और बताया कि विश्व के बड़े नेताओं से मुलाकात के दौरान वह उन्हें भारत में निर्मित वस्तुएं भेंट करते हैं। इस क्रम में उन्होंने अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन को वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी से बना मयूर ब्रोच उपहार में दिए जाने की घटना भी याद की। कार्यक्रम के दौरान राजनाथ सिंह ने वहां मौजूद लोगों से मोबाइल की टॉर्च जलवाकर प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दिलवाईं।
500 यात्री 250 बाइकों से पहुंचेंगे वडनगर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि काशी से 250 बाइकों पर सवार 500 यात्री गंगाजल लेकर वडनगर के लिए रवाना होंगे। इसी तरह गुजरात की पवित्र नदियों का जल लेकर 250 बाइकों पर 500 यात्री वडनगर से काशी लौटेंगे। सात अक्तूबर को वडनगर में बाबा हाटकेश्वर को जल चढ़ाया जाएगा, जबकि काशी में बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के साथ यह यात्रा संपन्न होगी।
उन्होंने बताया कि, हजारों किलोमीटर लंबी यह यात्रा 10 राज्यों के 193 जिलों और 1,159 गांवों से होकर गुजरेगी, जिसमें उत्तर प्रदेश के 50 जिले भी शामिल होंगे। हर दिन 60 से 80 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यात्रा के दौरान वृक्षारोपण, जल संरक्षण, नशामुक्ति और प्लास्टिक मुक्त भारत जैसे संकल्प भी दिलाए जाएंगे। हर पड़ाव पर 15 मिनट की एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी, स्थानीय नेताओं के साथ संवाद होगा और स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
पंकज चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि काशी के सांसद के तौर पर प्रधानमंत्री मोदी शहर के हर कोने का विकास कर रहे हैं।
नरेंद्र मोदी भारत के गौरव और सम्मान की पहचान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि देश में पहले भी कई सरकारें रह चुकी हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को देश-विदेश में एक नई पहचान दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री ने हर क्षेत्र में अपनी सोच को स्थापित किया है, जिसके चलते आज पूरी दुनिया की नजरें भारत पर टिकी हुई हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एवं उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी ने… pic.twitter.com/Dp1wdgpcsz
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) September 17, 2026
उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी सिर्फ देश के प्रधानमंत्री का नाम भर नहीं हैं, बल्कि वह भारत के सम्मान और गौरव की पहचान हैं।” उनके अनुसार अगर देश का हर युवा प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व का थोड़ा सा भी अंश अपने जीवन में उतार ले, तो देश का भविष्य और भी उज्ज्वल हो सकता है।
अन्नदाता मजबूत होगा तभी देश मजबूत बनेगा
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि काशी की पावन धरती पर खड़े होना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि काशी देश की सबसे प्राचीन नगरी होने के साथ-साथ नई सोच भी देती है। उनके अनुसार वडनगर से काशी तक की यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी की सेवा भावना को दर्शाती है और आज देश निरंतर बदलाव के साथ आगे बढ़ रहा है।
नायडू ने कहा कि जब देश का अन्नदाता यानी किसान मजबूत होगा, तभी देश भी मजबूत बन सकेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तकनीकी समझ की सराहना करते हुए कहा कि वह लगातार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहे हैं, और यही सच्चे अर्थों में नया व आत्मनिर्भर भारत है। उन्होंने वाराणसी में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने का जिक्र करते हुए यहां बालाजी मंदिर के निर्माण की इच्छा भी जाहिर की।
इसे भी पढ़ें- मोदी के जन्मदिन पर यूपी के हर गांव में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, योगी ने बताया पूरा प्लान



