राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अंगोला और बोत्सवाना के दौरे पर रवाना

नई दिल्ली: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज अंगोला और बोत्‍स्‍वाना की यात्रा पर रवाना हुईं। ये यात्रा किसी भारतीय राष्‍ट्रपति की इन दो अफ्रीकी देशों की पहली यात्रा होगी।

13 नवम्‍बर तक चलने वाली यात्रा के दौरान राष्‍ट्रपति मुर्मु अपने समकक्षों से द्विपक्षीय वार्ता करेंगी, वहां की संसदों को संबोधित करेंगी और भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत करेंगी। राष्ट्रपति, 11 नवम्‍बर को अंगोला के 50वें स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेंगी।

इस यात्रा का उद्देश्‍य मौजूदा द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करना और भविष्‍य में सहयोग के नए अवसरों की तलाश करना है। यात्रा के दौरान व्‍यापार, निवेश, रक्षा, चिकित्‍सा, आधारभूत ढांचे और आपसी संबंधों को प्रगाढ़ बनाने पर चर्चा होगी।

 

 

Related Articles

Back to top button