अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, की बड़ी मांग

बीते दिनों तालिबानी आतंकियों की तुलना हिंदुत्व से करने वाली फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर चौतरफा मुसीबत में घिरती नजर आ रही हैं। इस बयान की वजह से पहले जहां उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। वहीं अब महिलाओं ने भी स्वरा भास्कर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

स्वरा भास्कर के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

दरअसल, उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ महिलाओं के संगठन ने स्वरा भास्कर के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अभिनेत्री के विवादास्पद बयान को लेकर शनिवार को वाराणसी व्यापार मंडल की महिला शाखा ने सिगरा स्थित शहीद पार्क में जमकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में शामिल मंडल अध्यक्ष सुनीता सोनी तथा पूर्वांचल महिला मंडल अध्यक्ष चांदनी श्रीवास्तव ने कहा कि एक महिला होने के नाते हम लोग स्वरा भास्कर के बयान पर बहुत आहत हैं। हम उम्मीद नहीं कर सकते थे कि देश में रहते हुए लोग इस तरह की बातें कर सकते हैं।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है स्वरा भास्कर का बयान देश को बांटने की साजिश है और इसके खिलाफ महिलाएं आवाज मुखर कर रही है। महिलाओं ने जिला प्रशासन से मांग किया कि अभिनेत्री के खिलाफ केस दर्ज किया जाए।

प्रदर्शन में शामिल वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि देश तोड़ने वालों के खिलाफ हमेशा व्यापारी समाज खड़ा रहेगा। अभिनेत्री देश को विभाजित करने वाली बातों को बोलना बंद करें अन्यथा हिंदू समाज उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें: नड्डा ने पीएम मोदी की जमकर की तारीफ, लोगों को बताई सेना की ताकत

प्रदर्शन में आरती शर्मा, तूलिका सक्सेना, ईशा अग्रवाल, निर्मला देवी, राधा सेठ, गुड़िया केशरी, प्रीति चौरसिया, नेहा सेठ, राजू सोनी, प्रमोद अग्रहरी, विनोद यादव आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button