
टीवीएफ की पंचायत वेब सीरीज ने पिछले कुछ सालों में भारतीय दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। यह सीरीज सिर्फ एक वेब शो नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ी एक ऐसी कहानी बन चुकी है, जो हर बार नए रंग और नए अंदाज में दर्शकों के सामने आती है। गांव की सरलता, किरदारों की स्वाभाविकता और कहानी की गहराई, यही वो तीन चीजें हैं जो पंचायत को बाकी सभी वेब सीरीज से अलग रखती है और हर किसी को भाती है। अब तक इस बेहतरीन सीरीज के चार सीजन आ चुके हैं और हर सीजन ने अपने पिछले सीजन से बेहतर प्रदर्शन किया है। फैंस को अब इसके पांचवें सीजन का इंतजार है, जो जल्द ही खत्म होने वाला है।
इसे भी पढ़ें- Panchayat Season 5 Release: फुलेरा से आई बड़ी अपडेट, तय हुई ‘पंचायत 5’ की रिलीज टाइमलाइन, जानिए कब लौटेंगे सचिव जी
कलाकारों ने समिट में दिए सवालों के जवाब
पंचायत के सभी कलाकारों ने हाल ही में एक समिट में शिरकत की और दर्शकों के मन में उठने वाले हर सवाल का जवाब दिया। समिट में बनराकस यानी भूषण का किरदार निभाने वाले दुर्गेश कुमार, नई प्रधान क्रांति देवी का रोल करने वाली सुनीता राजवार और विनोद का किरदार निभाने वाले अशोक पाठक ने खुल कर बात की और सीरीज से जुड़े कई सवालों का जवाब दिया।

हालांकि, इन्होंने सीरीज के 5वें सीजन की कहानी का सीधे-सीधे खुलासा नहीं किया, लेकिन उनके जवाबों में कई ऐसे संकेत थे, जिनसे यह साफ हो गया कि पांचवां सीजन अब तक के सभी सीजनों से कहीं ज्यादा मजेदार, रोमांचक और यादगार होने वाला है।
दुर्गेश कुमार ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में कहा कि, वे कहानी का खुलासा नहीं कर सकते क्योंकि इससे दर्शकों का कॉमिक टाइमिंग खराब हो जाएगा। उन्होंने कहा कि, इस बार भी भरपूर आनंद आने वाला है और दर्शक निराश नहीं होंगे। उनके इस जवाब से यह तो तय हो गया कि पांचवें सीजन में भी वही देसी हास्य और वही गांव की मिट्टी की खुशबू बरकरार रहेगी जो इस सीरीज की असली पहचान है।
हट कर होगा 5 वां सीजन
वहीं अशोक पाठक ने और भी उत्साहजनक बात कही। उन्होंने बताया कि, इस बार का सीजन कुछ अलग और हटके होगा। उनके मुताबिक, इस सीजन में रोमांच ज्यादा होने वाला है। यह सुनकर फैंस के मन में उत्सुकता और भी बढ़ गई है, क्योंकि पंचायत की
आपको बता दें कि, पंचायत सीजन 4 जब खत्म हुआ तो उसने दर्शकों के लिए कई सवाल छोड़ दिए थे। जैसी कि, फुलेरा का अगला उप प्रधान कौन होगा? यह सवाल सीरीज के फैंस के बीच सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। किसी का मानना है कि, विकास यानी जितेंद्र कुमार का किरदार इस पद पर आसीन हो सकता है, तो कोई किसी और किरदार को इस कुर्सी पर बैठा हुआ देखना चाहता है।

इस समिट में सुनीता राजवार से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने बेहद चतुराई और मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, घर की बात घर में ही रहेगी, वे इसे इस मंच से नहीं बताया सकती, ये तो फिल्म देखने पर ही पता चलेगा। उन्होंने सीरीज के लेखकों की जमकर तारीफ की और कहा कि सीजन एक से लेकर सीजन पांच तक कहानी की निरंतरता बनाए रखना, गांव की सरलता को बचाए रखना और साथ में मसाला भी बरकरार रखना, यह काम बेहद कठिन है और राइटर्स ने इसे बखूबी किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि, लेखकों की कारीगरी और कलाकारों की अदाकारी जब एक साथ स्क्रीन पर आएगी तो दर्शकों को जरूर मजा आएगा। अभी बता देने से सारा मजा खत्म हो जाएगा।
कब स्ट्रीम होगी सीरीज
पंचायत की सफलता के पीछे कोई एक कारण नहीं है। यह सीरीज इसलिए खास है क्योंकि यह उस भारत की कहानी कहती है जो अक्सर बड़े पर्दे या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नजर नहीं आता। फुलेरा गांव, उसके भोले-भाले लोग, प्रधान जी का परिवार, विकास का शहरी दिमाग और गांव की देसी समझदारी, यह सब मिलकर एक ऐसी दुनिया बनाते हैं जिसमें दर्शक खो जाते हैं। हर किरदार इतना स्वाभाविक और जीवंत है कि, लगता है जैसे हम किसी वेब सीरीज को नहीं, बल्कि किसी असली गांव की जिंदगी को देख रहे हों।

पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, अमेजन प्राइम वीडियो ने पहले यह ऐलान किया था कि, नया सीजन इसी महीने आने वाला है। ऐसे में फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, लेकिन अभी तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ।
ये कलाकार आएंगे नजर
इस सीजन में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, चंदन रॉय और फैसल मलिक जैसे दिग्गज कलाकार एक बार फिर अपने-अपने किरदारों में जान फूंकते नजर आएंगे। इन सभी कलाकारों की केमिस्ट्री और उनकी अदाकारी ही पंचायत को एक अलग ऊंचाई पर ले जाती है। फुलेरा की यह दुनिया एक बार फिर दर्शकों को अपने आगोश में लेने के लिए तैयार है और पांचवां सीजन हर मायने में एक यादगार अनुभव साबित होने वाला है।
इसे भी पढ़ें- आज रिलीज हुईं ये टॉप OTT फिल्में और वेब सीरीज, वीकेंड के लिए मिलेगा बेस्ट ऑप्शन



