उत्तराखंड का मौसम : देहरादून समेत 4 जिलों में तेज वर्षा का अलर्ट, अगले 2 दिनों में बदल सकता है प्रदेश में मौसम

उत्तराखंड में आज 13 सितम्बर यानी की बुधवार को देहरादून के साथ-साथ और चार जिलों में तेज वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े : मौसम : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा और बिजली गिरने का अलर्ट, जलभराव वाले शहरों में बढ़ेंगी मुश्किलें

इन जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ तेज बारिश होने की सम्भावना है। अन्य जिलों में भी हल्की वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। केंद्र के निदेश बिक्रम सिंह के मुताबिक, आने वाले 2 दिनों में प्रदेश भर में मौसम बदला हुआ देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े : कानपुर में सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पिकअप हाईवे किनारे जा पलटी, 4 लोगों की मौत और 5 गंभीर

Related Articles

Back to top button