चंबा में विहिप कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस

नई टिहरी। कृष्ण जन्माष्टमी और विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर चम्बा में विहिप कार्यकर्ताओं ने नगर में मिष्ठान वितरण कर विहिप का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।

विहिप कार्यकर्ताओं की ओर से चंबा नगर पालिका में श्री कृष्ण जन्माष्टमी और विहिप स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विहिप जिलाध्यक्ष सुरम तोपवाल और जिलामंत्री वाईएस सजवाण ने कार्यकर्ताओं को विहिप की रीति-नीति से अवगत कराते हुए कहा कि हमें अपने धर्म के प्रति जागरूक रहना चाहिए। साथ ही अपने मंदिर, मठों के संरक्षण व मातृ शक्ति की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व पहाड़ों में लव जेहाद एवं लैंड जेहाद की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी को एक जुट होकर उक्त घटनाओं में लिप्त असामाजिक तत्व का विरोध कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करनी चाहिए। मौके पर विहिप के गो रक्षा प्रमुख अजय रावत, प्रखंड जय सिंह सजवाण, कोषाध्यक्ष दिनेश भण्डारी, चंदन सिंह राणा,अस्मित जड़धारी, सागर कोठारी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button