उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड : तहकीकात रिपोर्ट तय करेगी 254 अधिकारी डॉक्टर की भर्ती सही हुई या गलत

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा की गई 254 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती सही हुई या गलत। इस बात का सही पता आयुर्वेद निदेशक की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा। फिलहाल शासन स्तर चयनित डॉक्टर की तैनाती रोक दी गई है। इस मामले की तहकीकात आयुर्वेद निदेशक एवं अपर सचिव डाॅ. विजय कुमार जोगदंडे कर रहे हैं।

आयुर्वेद विभाग के प्रस्ताव पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने 254 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती शुरू की थी। 30 जून को भर्ती का परिणाम घोषित कर चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट शासन को भेज दी थी। साथ ही होम्योपैथी डॉक्टर के 24 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर 4 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भर्तियों की जांच के आदेश दिए थे। होम्योपैथी डॉक्टर पदों की भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। वहीं, शासन ने 254 आयुर्वेद डॉक्टर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति रोक कर आयुर्वेद निदेशक को जांच सौंपी। सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पांडेय के मुताबिक, आयुर्वेद डॉक्टर भर्ती मामले की जांच-पड़ताल निदेशक आयुर्वेद को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर सरकार चयन प्रक्रिया पर निर्णय लेगी।

बीजेपी नेता रविंद्र जुगरान ने भी उठाया ये मामला
आयुर्वेद डॉक्टर भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने बीजेपी नेता रविंद्र जुगरान से मुलाकात की। अभ्यर्थियों का कहना है कि 11 साल के बाद विभाग में चिकित्सकों की भर्ती की गई। लेकिन मई महीने में परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद भी नियुक्ति नहीं दी गई। जुगरान ने मामले को सचिव आयुष के समक्ष उठाया।

यह भी पढ़े : रुड़की : नारसन क्षेत्र के पास लोहा फैक्ट्री में हुआ धमाका, 15 कर्मचारी बुरी तरह झुलसे

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button