उत्तराखंड : महिलाओं को और सौगात देने की योजना बना रही धामी सरकार, लोकसभा से पहले बीजेपी की है ये खास रणनीति

बागेश्वर उपचुनाव में करीबी अंतर से जीत दर्ज की बीजेपी को एक बार फिर एहसास हुआ है कि उसकी चुनावी वैतरणी पार लगाने में महिला मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसलिए लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए संगठन और सरकार की एक विशेष रणनीति महिलाओं को कुछ और सौगात देने की है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, महिलाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति बहुत सम्मान है। पार्टी की रीति-नीति और सरकार के लोक हित से जुड़े निर्णय भी उन्हें प्रभावित करते हैं। वे ज्यादा संख्या में बीजेपी को जीत दिलाने के लिए पोलिंग बूथ तक आती हैं। बागेश्वर उपचुनाव में पुरुषों से ज्यादा वोट देने वाली महिलाओं में से अधिकतर बीजेपी को वोट दिए।

इसलिए महिला व युवा वोट पर है बीजेपी की निगाहें
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश के युवा और महिला वोट बैंक पर खास निगाह है। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में लगभग 81.67 लाख मतदाताओं में से 39.31 लाख महिला मतदाता हैं। कुल मतदाताओं में से सबसे ज्यादा लगभग 22.34 लाख वोटर 30-39 आयु वर्ग के हैं। बीजेपी का फोकस इन वोटों को साधने पर है।

महिला हितों में अब तक लिए गए ये निर्णय
दो दिन पहले ही धामी सरकार ने सरकारी विभागों और संस्थानों में दैनिक वेतन पर कार्य कर रहीं महिला कर्मचारियों को प्रसूति अवकाश की सौगात दी। मुख्यमंत्री कार्यालय की कोर टीम को मुख्यमंत्री के सख्त आदेश हैं कि वे गरीब, कमजोर व आम जनता के अलावा महिलाओं, बालिकाओं के साथ-साथ युवाओं के हित में योजनाएं और कार्यक्रम कराएं।

ये लिए गए कुछ प्रमुख फैसले
महिला स्वयं सहायता और समूहों की मदद के लिये एक विशेष कोष, लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाया, राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरी में क्षैतिज आरक्षण। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, महिलाओं में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति बहुत सम्मान है। पार्टी की रीति-नीति और सरकार के लोक हित से जुड़े निर्णय भी उन्हें प्रभावित करते हैं। वे बड़ी संख्या में बीजेपी को विजयी बनाने के लिए पोलिंग बूथ तक आती हैं। बागेश्वर उपचुनाव में पुरुषों से ज्यादा मतदान करने वाली महिलाओं में से अधिकतर ने बीजेपी को वोट दिए।

युवा आयोग और युवा नीति का इंतजार
प्रदेश के युवाओं को राज्य युवा आयोग के गठन का इंतजार है। बीजेपी के चुनाव दृष्टिपत्र में यह वादा किया गया है। इसके अलावा नई युवा नीति भी प्रस्तावित है।

Related Articles

Back to top button