UP Police Bharti 2025: CM योगी का बड़ा ऐलान, 32,679 पदों की भर्ती में उम्र सीमा 3 साल बढ़ी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस और जेल विभाग की सीधी भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की आयु छूट देने का निर्णय लिया है।

इस फैसले के बाद अब पुलिस भर्ती में अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष से बढ़ाकर 25 वर्ष कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 32,679 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इन पदों पर होगी भर्ती

इस सीधी भर्ती के जरिए उत्तर प्रदेश पुलिस और जेल विभाग में निम्न पदों को भरा जाएगा—

  • आरक्षी नागरिक पुलिस
  • पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र बल)
  • विशेष सुरक्षा बल
  • महिला बटालियन
  • जेल वार्डर

इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से शासनादेश (GO) भी जारी कर दिया गया है।

एक बार के लिए मिलेगी आयु में छूट

जारी शासनादेश के अनुसार यह 3 साल की आयु शिथिलीकरण सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को एक बार के लिए दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि यह निर्णय उन लाखों युवाओं के हित में है, जो विभिन्न कारणों से अब तक भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए थे।

CM योगी ने X पर किया ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अपने आधिकारिक हैंडल @myogiadityanath से साझा की। उन्होंने लिखा—

“प्रदेश के युवाओं का हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। UP Police में कुल 32,679 आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष का शिथिलीकरण प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की आकांक्षाओं और परिश्रम के प्रति सम्मान का प्रतीक है।”

Related Articles

Back to top button