UP News: योगी सरकार की इस नई पहल से बुजुर्गों को घर बैठे मिलेगा योजनाओं का लाभ

UP News: उत्‍तर प्रदेश में योगी सरकार बुजुर्गों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार (27 फरवरी) को ‘कल्याण साथी’ हेल्पलाइन नंबर 14568 का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही ‘कल्याण साथी’ मोबाइल ऐप (Kalyan Sathi App) और वरिष्‍ठ नागरिकों के लिए वृद्धाश्रम पोर्टल एवं विभागीय त्रैमासिक पत्रिका ‘कल्याणी’ का भी विमोचन गया।

गौरतलब है कि विभाग द्वारा 53 लाख सीनियर सिटीजन्‍स को पेंशन का लाभ मिल रहा है, जिसके साथ ही छूटे हुए पात्र वृद्धजनों को कल्याण साथी हेल्पलाइन नंबर 14568 पर कॉल करके योजना का लाभ पा सकते हैं। विभाग (UP News) द्वारा लाभार्थी को पंचायत सहायक के जरिए घर बैठे योजना का लाभ दिलाया जाएगा। यह सेवा कार्य दिवसों में सुबह 9:30 से शाम 6:30 तक संचालित की जाएगी।

समाज कल्‍याण निदेशालय में किया गया उद्धाटन | UP News

समाज कल्याण विभाग के पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री ने समाज कल्याण निदेशालय में समाज कल्याण समाधान केंद्र ‘कल्याण साथी’ हेल्पलाइन नंबर 14568 का उद्घाटन किया गया। इस बारे में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी, सहायता एवं लाभ लेने में आ रही परिशानियों को देखते हुए उनके समाधान के लिए इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर संचालित किया जा रहा है।

उन्‍होंने बताया कि इसी के अंतर्गत कल्याण साथी हेल्पलाइन नंबर 14568 का शुभारंभ किया गया है, जिस पर कॉलर योजना का लाभ लेने से संबंधित अपनी किसी भी प्रकार की समस्या को दर्ज करा सकते हैं। इसके जरिए दर्ज समस्याओं को जिला स्तर से नियमित अनुश्रवण कर समाधान किया जाएगा। साथ ही अपडेट्स के बारे में लाभार्थी को भी जानकारी दी जाएगी। ऐसे ही छात्रवृत्ति और सामूहिक विवाह जैसी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान भी तुरंत किया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button