आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री पहुंचे देहरादून, नई शिक्षा नीति व अन्य ज़रूरी विषयों पर की चर्चा, विद्या समीक्षा केंद्र का किया उद्द्घाटन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज 12 सितम्बर यानी की मंगलवार को देहरादून पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आधुनिक शिक्षा व्यवस्था, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और नई शिक्षा नीति के साथ-साथ अन्य ज़रूरी विषयों पर विस्तार से चर्चा की। वहीं, उन्होंने ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में विद्या समीक्षा केंद्र का उद्द्घाटन किया।

इसके साथ ही 142 पीएम-श्री स्कूल व 3 नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावासों का शिलान्यास किया। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति योजना और उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का शुभ आरम्भ किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया की प्रदेश में पहले से 11 जिलों में आवासीय छात्रावास संचालित थे। सीएम धामी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री, NDA, IMA कैडेट पुरस्कार योजना के तहत उत्तराखंड प्रदेश में इस साल चयनित कुल 77 कैडेट्स को लगभग 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश : प्रदेश के अब 240 मदरसों की मान्यता होगी समाप्त, जानें पूरा मामला…

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button