उत्तराखंड हिमस्खलन पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने जताई चिंता

न्यूयॉर्क संयुक्त राष्ट्र महासिचव एंटोनियो गुतरेस ने उत्तराखंड में हुए हिमस्खलन और बाढ़ पर चिंता व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें: पुराना राग अलापते हुए राहुल ने मोदी सरकार पर बोला नया हमला, लगाया गंभीर आरोप

गुतरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव उत्तराखंड में हुए हिमस्खलन में मरनेवाले और लापता हुए लोगों के परिवारों के प्रति, भारत के लोगों और भारत सरकार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर राहत और बचाव कार्य के लिए किए जा रहे प्रयासों में मदद के लिए तैयार है। 

इसके अलावा विश्व के अन्य देशों ने भी इस घटना पर संवेदना व्यक्त की गई है। नेपाल के विदेश मंत्रालय की ओर से भी हिमस्खलन की घटना पर संवेदना व्यक्त की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से भी हिमस्खलन की घटना पर पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई गई है।

इसके अलावा भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने भी घटना पर संवेदना जताते हुए मरनेवाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए इस आपदा के प्रभावित हुए लोगों के साहस देने की दुआ मांगी है।

उल्लेखनीय है कि रविवार को उत्तराखंड के चमोली जिले के तपोवन रेनी इलाके में हिमस्खलन होने के कारण धैलीगंगा और अलकनंदा नदी के तेज बहाव के कारण बाढ़ आ गई है। बाढ़ में बहुत सारे घर नष्ट हो गए हैं और पास में रिशिगंगा विद्युत परियोजना भी प्रभावित हुई है। अबतक 15 लोगों को बचाया जा चुका है और 14 शव बरामद हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

Related Articles

Back to top button