परवीन बॉबी का किरदार निभायेंगी तृप्ति डिमरी

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी सिल्वर स्क्रीन पर परवीन बॉबी का किरदार निभाती नजर आ सकती है।तृप्ति डिमरी फिल्म ‘एनिमल’ के बाद बैड न्यूज’ में नजर आई हैं। चर्चा है कि तृप्ति डिमरी, परवीन बॉबी की बायोपिक में नजर आ सकती हैं। परवीन बॉबी की बायोपिक को लेकर भी लंबे वक्त से चर्चा है।

यह फिल्म लेखिका करिश्मा उपाध्याय द्वारा लिखित उनकी जीवनी, ‘परवीन बाबी: ए लाइफ’ पर आधारित होगी। इस फिल्म में तृप्ति, परवीन बॉबी की भूमिका निभाती नजर आ सकती हैं। पहले इस किरदार को अदा करने को लेकर उर्वशी रौतेला का नाम सामने आ रहा था। लेकिन, अब तृप्ति के नाम की चर्चा है।तृप्ति डिमरी की आने वाली फिल्मों में कार्तिक आर्यन के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ और राजकुमार राव के साथ ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ शामिल है।

Related Articles

Back to top button