श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर मंदिर निर्माण कार्यशाला में हलचल हुई तेज

अयोध्या। श्री राम मंदिरनिर्माण को लेकर मंदिर निर्माण कार्यशाला में हलचल तेज होने की खबर आई है। अयोध्या से मिली जानकारी के मुताबिक श्री राम जन्म भूमि परिसर में पत्थरों को ले जाने का काम आज से शुरू होगा।

फोटो: साभार गूगल

वैदिक रीति-रिवाज से पूजन के बाद ले जाया जाएगा पत्थर। एलएनटी कंपनी के मशीनों द्वारा पत्थरों को ले जाने का कार्य किया जाएगा। पत्थरों को ले जाने के लिए क्रेन मशीन व ट्रक लगाए गये हैं। राम मंदिर में लगने वाले पत्थरों को परिक्रमा मार्ग से पहुंचाया जाएगा परिसर तक।

Related Articles

Back to top button