सीएम योगी की कुर्सी तक जा पहुंची लखीमपुर हिंसा की तपिश, शरद पवार ने की बड़ी मांग

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में हुई हिंसक घटना को लेकर विपक्ष केंद्र की सत्तारूढ़ मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार पर हमला बोल रही है। विपक्ष लगातार इस मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र के पिता केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे की मांग कर रही है। विपक्ष की इसी मांग के बीच एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार बे अब एक नया राग अलापा है। दरअसल, शरद पवार ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग की है।  

शरद पवार ने फणनवीस पर बोला हमला

बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शरद पवार ने कहा कि लखीमपुर जैसी घटना पहले कभी नहीं हुई। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि वहां गृह राज्य मंत्री (अजय मिश्रा) का बेटा (आशीष मिश्रा) भी मौजूद था। सुप्रीम कोर्ट ने इसपर सुनवाई की तब जाकर मंत्री का बेटा पकड़ा गया।

पवार ने आगे कहा कि जो सत्ता में हैं उनको इसपर स्टैंड लेने की जरूरत है। सीएम योगी अपनी जिम्मेदारी से ऐसे पीछे नहीं हट सकते। उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

दूसरी तरफ, पवार ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फणनवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि फणनवीस ने लखीमपुर घटना की तुलना मवाल में हुई फायरिंग से की थी। बता दूं कि मवाल में गोलियां पुलिस ने चलाई थी उसमें किसी नेता पर आरोप नहीं थे। भीड़ को बीजेपी नेता ने भड़काया था।

यह भी पढ़ें: कश्मीर में अल्पसंख्यकों की हत्या के मामले में एनआईए चलाया चाबुक, चार गिरफ्तार

NCP प्रमुख शरद पवार ने पुंछ आतंकी हमले पर भी बात की। इसमें पांच जवान शहीद हुए थे। उन्होंने कहा कि में जो कुछ हुआ वह चिंताजनक है। केंद्र सरकार से भी मेरी बात हुई। हमें मिलकर कदम उठाने होंगे। पिछले महीने राजनाथ सिंह ने मुझे और एके एंटनी को फोन किया था। हमारे राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन देश की सुरक्षा के मसले पर हम एक हैं। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं।’

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button