गौ रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय सचिव व प्रोजेक्ट डायरेक्टर बने सुनील कुमार

लखनऊ। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ ने सुनील कुमार को संगठन का राष्ट्रीय सचिव बनाया है, इसके साथ ही उन्हें संगठन की ओर से संचालित होने जा रहे विभिन्न प्रोजेक्ट के डायरेक्टर की भी जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

यहां उतरौला हाउस, कैसरबाग स्थित महासंघ के कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीम भारतीय ने उनके मनोनयन की घोषणा की। इस मौके पर कथावाचक व राष्ट्रीय मंत्री देवी सुभद्रा, देवीपाटन मंडल के उपाध्यक्ष प्रमोद नारायण तिवारी, उमा शंकर मिश्र, प्रीति दयाल सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीम भारतीय ने कहा कि राष्ट्रीय सचिव बनाये गये सुनील कुमार गोबर से बनने वाले उत्पादों, गैस प्लांट आदि की परियोजनाओं को शुरू करने के लिये प्रोजेक्ट डायरेक्टर की भी जिम्मेदारी दी गयी है।

संगठन ने फिलहाल प्रथम चरण में बायो गैस प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू कर दी है। संगठन में मिली नई जिम्मेदारी पर सुनील कुमार ने गौ रक्षा महासंघ के अध्यक्ष कलीम भारतीय पर विश्वास व्यक्त करते हुये भरोसा दिलाया कि वे संगठन को और ऊंचाईयों पर ले जाने के लिये तत्पर रहेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button