बिजनौर में छुट्टा पशु से टकराई तेज रफ़्तार मोटरसाइकिल, दो कांवड़ियों की मौत

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रेहड़ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक छुट्टा पशु से टकरा जाने से मोटरसाइकिल सवार दो कांवड़ियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि रेहड़ थाना क्षेत्र में वादीगढ़ के पास तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल किसी छुट्टा पशु से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीन कांवड़िये-शिवम शर्मा (24), महेश पाल (27) और गब्बर गंभीर रूप से घायल हो गए।

कुमार के मुताबिक, तीनों कांवड़ियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शिवम और महेश को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मरने वाले दोनों कांवड़िये पीलीभीत जिले के निवासी थे, जबकि उनका घायल साथी लखीमपुर का रहने वाला है। तीनों गंगा जल लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे।

Related Articles

Back to top button