
-
लखनऊ में 21.23 लाख, गोरखपुर में 14.21 लाख, आगरा में 13.32 लाख और झांसी में 11.21 लाख दीयों की रोशनी
-
सभी 75 जनपदों में सेवा दिवस पर रक्तदान, विश्वकर्मा श्रम सम्मान टूल किट और फल वितरण
-
प्रदेशभर में 73,959 मरीजों तक पहुंचे फल, 12,271 लाभार्थियों को दी गई टूल किट
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस, 17 सितंबर के मौके पर उत्तर प्रदेश में सेवा दिवस के अंतर्गत राज्यव्यापी स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान रक्तदान शिविर लगाए गए, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूल किट सौंपी गईं और अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल बांटे गए। इसी अवसर पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में कुल 5.90 करोड़ दीये प्रज्ज्वलित किए गए।
इसे भी पढ़ें- प्रेरणा स्थल पर जले आशीर्वाद के दीये, सीएम योगी ने की सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत
राज्यभर में आयोजित 354 रक्तदान शिविरों में कुल 8,323 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 12,271 लाभार्थियों को टूल किट वितरित की गईं। इसके अलावा विभिन्न जिलों के अस्पतालों में भर्ती 73,959 मरीजों में फल बांटे गए। इन आयोजनों के क्रियान्वयन में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग नोडल विभाग की भूमिका में रहे।
इन जिलों में जले खूब दीये
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत 5 करोड़ 90 लाख दीये जलाए गए। प्रदेश के सभी 75 जनपदों में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों ने प्रधानमंत्री के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। प्रमुख जिलों में बड़ी संख्या में दीप जलाए गए।

लखनऊ में 21,23,900, सीतापुर में 21,43,140, वाराणसी में 3,28,204, रामपुर में 10,94,354, मथुरा में 5,59,277, प्रयागराज में 6,75,916, बरेली में 7,69,770, झांसी में 11,21,410, गौतमबुद्ध नगर में 2,32,529, गोरखपुर में 14,21,112, कानपुर देहात में 11,28,038, अयोध्या में 8,95,630, अमेठी में 1,91,490, आगरा में 13,32,200 तथा आजमगढ़ में 15,70,120 दीये प्रज्ज्वलित किए गए।
अंबेडकरनगर में 61 लोगों ने रक्तदान किया
अमरोहा में आयोजित रक्तदान शिविर में 20 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। यहां विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 200 लाभार्थियों को टूल किट दी गई। साथ ही 210 मरीजों को फल वितरित किए गए। इसी क्रम में अमेठी में 4 रक्तदान शिविरों में 35 लोगों ने रक्तदान किया। 55 लाभार्थियों को टूल किट और 320 मरीजों को फल दिए गए। अंबेडकरनगर में 2 रक्तदान शिविरों में 61 लोगों ने रक्तदान किया। 725 लाभार्थियों को टूल किट तथा 200 मरीजों को फल वितरित किए गए।
अयोध्या में 1853 मरीजों को फल वितरण
अयोध्या में 2 रक्तदान शिविरों में 71 लोगों ने रक्तदान किया। 150 लाभार्थियों को टूल किट और 1,853 मरीजों को फल वितरित किए गए। अलीगढ़ में 12 रक्तदान शिविरों में 360 लोगों ने रक्तदान किया। 100 लाभार्थियों को टूल किट तथा 1,349 मरीजों को फल दिए गए। इसी तरह आगरा में 4 रक्तदान शिविरों में 84 लोगों ने रक्तदान किया। 15 लाभार्थियों को टूल किट और 3,198 मरीजों को फल वितरित हुए। आजमगढ़ में 2 रक्तदान शिविरों में 225 लोगों ने रक्तदान किया। 150 लाभार्थियों को टूल किट तथा 1,516 मरीजों को फल दिए गए।
उन्नाव में 400 लाभार्थियों को टूल किट
इटावा में 3 रक्तदान शिविरों में 45 लोगों ने रक्तदान किया। 6 लाभार्थियों को टूल किट और 1,548 मरीजों को फल वितरित किए गए। उन्नाव में 1 रक्तदान शिविर में 8 लोगों ने रक्तदान किया। 400 लाभार्थियों को टूल किट तथा 1,028 मरीजों को फल दिए गए। एटा में 3 रक्तदान शिविरों में 38 लोगों ने रक्तदान किया। 50 लाभार्थियों को टूल किट और 1,603 मरीजों को फल वितरित हुए। औरैया में 1 रक्तदान शिविर में 6 लोगों ने रक्तदान किया। 25 लाभार्थियों को टूल किट तथा 317 मरीजों को फल दिए गए।
कानपुर शहर में 2,286 मरीजों को फल वितरण
कन्नौज में 2 रक्तदान शिविरों में 42 लोगों ने रक्तदान किया। 12 लाभार्थियों को टूल किट और 632 मरीजों को फल दिए गए। कानपुर देहात में 1 रक्तदान शिविर में 25 लोगों ने रक्तदान किया। 11 लाभार्थियों को टूल किट तथा 1,140 मरीजों को फल वितरित हुए। इसी तरह कानपुर शहर में 23 रक्तदान शिविरों में 452 लोगों ने रक्तदान किया। 100 लाभार्थियों को टूल किट और 2,286 मरीजों को फल दिए गए। कासगंज में 1 रक्तदान शिविर में 12 लोगों ने रक्तदान किया। 100 लाभार्थियों को टूल किट तथा 120 मरीजों को फल वितरित हुए।
गाजियाबाद में 1572 लोगों ने रक्त दान किया
इसी क्रम में कुशीनगर में 3 रक्तदान शिविरों में 73 लोगों ने रक्तदान किया। 75 लाभार्थियों को टूल किट और 482 मरीजों को फल दिए गए। कौशांबी में 3 रक्तदान शिविरों में 102 लोगों ने रक्तदान किया। 50 लाभार्थियों को टूल किट तथा 628 मरीजों को फल वितरित हुए। लखीमपुर खीरी में 2 रक्तदान शिविरों में 67 लोगों ने रक्तदान किया। 105 लाभार्थियों को टूल किट और 1,455 मरीजों को फल दिए गए। गाजियाबाद में 39 रक्तदान शिविरों में 1,572 लोगों ने रक्तदान किया। 450 लाभार्थियों को टूल किट तथा 2,215 मरीजों को फल वितरित हुए।
गोंडा में 2 हजार से अधिक मरीजों को फल वितरण
गाजीपुर में 1 रक्तदान शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया। 100 लाभार्थियों को टूल किट और 450 मरीजों को फल दिए गए। गोंडा में 3 रक्तदान शिविरों में 72 लोगों ने रक्तदान किया। 200 लाभार्थियों को टूल किट तथा 2,163 मरीजों को फल वितरित हुए। गोरखपुर में 3 रक्तदान शिविरों में 86 लोगों ने रक्तदान किया। 50 लाभार्थियों को टूल किट और 1,186 मरीजों को फल दिए गए। गौतमबुद्ध नगर में 21 रक्तदान शिविरों में 246 लोगों ने रक्तदान किया। 340 लाभार्थियों को टूल किट तथा 1,560 मरीजों को फल वितरित हुए।
जौनपुर में 13 रक्तदान शिविरों का आयोजन
चंदौली में 4 रक्तदान शिविरों में 35 लोगों ने रक्तदान किया। 50 लाभार्थियों को टूल किट और 405 मरीजों को फल दिए गए। चित्रकूट में 1 रक्तदान शिविर में 11 लोगों ने रक्तदान किया। 128 लाभार्थियों को टूल किट तथा 400 मरीजों को फल वितरित हुए। जालौन में 2 रक्तदान शिविरों में 21 लोगों ने रक्तदान किया। 40 लाभार्थियों को टूल किट और 1,060 मरीजों को फल दिए गए। जौनपुर में 13 रक्तदान शिविरों में 299 लोगों ने रक्तदान किया। 200 लाभार्थियों को टूल किट तथा 1,450 मरीजों को फल वितरित हुए।
देवरिया में भी रक्तदान शिविर का आयोजन
झांसी में 2 रक्तदान शिविरों में 57 लोगों ने रक्तदान किया। 20 लाभार्थियों को टूल किट और 840 मरीजों को फल दिए गए। देवरिया में 2 रक्तदान शिविरों में 192 लोगों ने रक्तदान किया। 50 लाभार्थियों को टूल किट तथा 1,172 मरीजों को फल वितरित हुए। इसी तरह पीलीभीत में 1 रक्तदान शिविर में 20 लोगों ने रक्तदान किया।

21 लाभार्थियों को टूल किट और 1,392 मरीजों को फल दिए गए। प्रतापगढ़ में 1 रक्तदान शिविर में 16 लोगों ने रक्तदान किया। 41 लाभार्थियों को टूल किट तथा 795 मरीजों को फल वितरित हुए। प्रयागराज में 3 रक्तदान शिविरों में 167 लोगों ने रक्तदान किया। 155 लाभार्थियों को टूल किट और 292 मरीजों को फल दिए गए।
फर्रुखाबाद में 100 लाभार्थियों को टूल किट वितरित
फतेहपुर में 5 रक्तदान शिविरों में 16 लोगों ने रक्तदान किया। 50 लाभार्थियों को टूल किट तथा 799 मरीजों को फल वितरित हुए। फर्रुखाबाद में 2 रक्तदान शिविरों में 13 लोगों ने रक्तदान किया। 100 लाभार्थियों को टूल किट और 128 मरीजों को फल दिए गए। फिरोजाबाद में 7 रक्तदान शिविरों में 80 लोगों ने रक्तदान किया। 525 लाभार्थियों को टूल किट तथा 2,706 मरीजों को फल वितरित हुए। बदायूं में 3 रक्तदान शिविरों में 88 लोगों ने रक्तदान किया। 165 लाभार्थियों को टूल किट और 250 मरीजों को फल दिए गए। बरेली में 1 रक्तदान शिविर में 66 लोगों ने रक्तदान किया। 50 लाभार्थियों को टूल किट तथा 1,386 मरीजों को फल वितरित हुए।
बस्ती में 200 लाभार्थियों को टूल किट
बलरामपुर में 3 रक्तदान शिविरों में 53 लोगों ने रक्तदान किया। 41 लाभार्थियों को टूल किट और 1,084 मरीजों को फल दिए गए। बलिया में 1 रक्तदान शिविर में 26 लोगों ने रक्तदान किया। 50 लाभार्थियों को टूल किट तथा 1,080 मरीजों को फल वितरित हुए। बस्ती में 3 रक्तदान शिविरों में 55 लोगों ने रक्तदान किया। 200 लाभार्थियों को टूल किट और 3,681 मरीजों को फल दिए गए। बहराइच में 1 रक्तदान शिविर में 85 लोगों ने रक्तदान किया। 37 लाभार्थियों को टूल किट तथा 4,740 मरीजों को फल वितरित हुए। बांदा में 3 रक्तदान शिविरों में 22 लोगों ने रक्तदान किया। 77 लाभार्थियों को टूल किट और 473 मरीजों को फल दिए गए।
इन जिलों में भी बांटे गए टूल किट और फल
बागपत, बाराबंकी, बिजनौर, बुलंदशहर, भदोही, मथुरा, मऊ, महराजगंज, महोबा, मीरजापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, मेरठ, मैनपुरी, रामपुर, वाराणसी, रायबरेली, लखनऊ, ललितपुर, वाराणसी, शामली, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, संभल, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर, हमीरपुर, सीतापुर, सुल्तानपुर, सोनभद्र, हमीरपुर, हरदोई और हाथरस में भी टूल किट और फल का वितरण हुआ।
इसे भी पढ़ें- राष्ट्रीय पोषण माह पर विशेष: योगी सरकार के प्रयासों से यूपी के नौनिहालों की बढ़ रही कद-काठी



