मुश्किलों में घिरी एसडीएम ज्योति मौर्या, कई व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्ड सौंपे डीजी होमगार्ड को

पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या और होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ हुई शिकायतों की जांच की रिपोर्ट सोमवार को डीजी होमगार्ड बिजय कुमार मौर्या को सौंप दी गई। जानकारी के मुताबिक, होमगार्ड संगठन के डीआईजी रेंज प्रयागराज संतोष कुमार ने अपनी जांच में कमांडेंट मनीष दुबे को दोषी पाया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने की सिफारिश की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें जल्दी ही निलंबित भी किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर बरेली में चीनी मिल में तैनात पीसीएस ज्योति मौर्या के खिलाफ जांच में मिले तमाम तथ्यों को शासन के सामने पेश किया जायेगा।

आपको बता दे, यह प्रकरण सामने आने के बाद से मनीष दुबे का तबादला गाजियाबाद से महोबा कर दिया गया था। वहीं ज्योति मौर्या ने नियुक्ति विभाग को अपने खिलाफ हो रहे दुष्प्रचार को लेकर हाल ही में एक प्रत्यावेदन भी सौंपा था, जिसमें पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषियों को दंडित करने की मांग की गई थी।

आपको बता दे, आलोक मौर्या द्वारा की गई होमगार्ड संगठन में शिकायत यह थी की कमांडेंट मनीष दुबे का उनकी पत्नी ज्योति मौर्या के साथ अफेयर चल रहा है और इसी के साथ दोनों मिलकर उनकी हत्या की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने अपनी शिकायत के साथ सुबूत के लिए अपनी पत्नी की कई व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्ड आदि सौंपे थे। आपको बता दे, इस शिकायत के बाद डीजी होमगार्ड ने प्रयागराज के डीआईजी को यह मामला जांच के लिए सौंपी थी।

यह भी पढ़े : भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश के सभी 80 सीटों पर करेंगे विजय हासिल, 30% प्रत्याशियों को बदला जाएगा

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button