रिपोर्ट: रिलायंस और ओआरएफ के प्रयास से बदला ग्रामीण जीवन, सुधरी व्यवस्था

• चार राज्यों के तीन हजार गांवों में किया गया शोध
• गावों की सूरत बदलने में अहम भूमिका निभा रहीं सामाजिक संस्थाएं

नई दिल्ली।   ग्रामीण भारत की विकास दर को लेकर रिलायंस फाउंडेशन और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) ने एक साझा अध्ययन रिलीज किया है, जिसके मुताबिक अब ग्रामीण इलाकों में काफी बड़ा बदलाव आ गया है। अध्ययन में बताया गया है कि, अब  मजबूत स्थानीय संस्थाओं, लोगों की भागीदारी और मिलकर किए गए प्रयासों से गांवों में आजीविका और जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

इसे भी पढ़ें-  4.40 करोड़ मोबाइल ग्राहकों के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में रिलायंस जियो लगातार नंबर वन

2100 परिवारों का हुआ विश्लेषण

देश के चार राज्यों के तीन हजार गांवों में किए गए इस अध्ययन के मुताबिक, गांव में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में अब काफी सकारात्मक बदलाव आया है। ये अध्ययन मुख्य रूप से ओडिशा के बलांगीर, मध्य प्रदेश के मंडला, आंध्र प्रदेश के आदोनी और गुजरात के राधनपुर क्षेत्रों में किया गया। इन इलाकों में शोधकर्ताओं ने 2,100 से अधिक परिवारों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों का गहराई से विश्लेषण किया।

नई दिल्ली में आयोजित चर्चा में नीति विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और विकास कार्यों से जुड़े लोगों ने आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण पर विचार-विमर्श किया, जिसमें ओआरएफ के उपाध्यक्ष डॉ. नीलांजन घोष ने बताया कि, ग्रामीण विकास के लिए स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रख कर काम करने की जरूरत है।

डिजिटल तकनीकी पर जोर

कार्यक्रम में रिलायंस फाउंडेशन के मुख्य विकास अधिकारी सुदर्शन सुची ने कहा कि, गांव तब आत्मनिर्भर बनते हैं, जब लोग आपस में मिलकर समाधान तैयार करते हैं, जिससे स्थानीय संस्थाओं को मजबूती मिलती है।

रिलायंस फाउंडेशन के ग्रामीण परिवर्तन कार्यक्रम प्रमुख अभिनव सेन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, आंकड़ों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और लोगों की भागीदारी के जरिए ग्राम पंचायतों को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। चर्चा में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण और डिजिटल तकनीकों के जिम्मेदार उपयोग पर भी जोर दिया गया।

इस रिपोर्ट में रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से सामाजिक प्रतिबद्धता को भी दर्शाया गया है। इसमें कहा गया है कि, वह शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और खेल जैसे क्षेत्रों में काम कर रहा है और इन प्रयासों की वजह से 9.7 करोड़ से अधिक लोगों तक  अब उसकी पहुंच बन चुकी है।

 

इसे भी पढ़ें- भारत के उभरते लीडर्स पर दुनिया की नजर, रिलायंस के साथ ‘TIME100 Next’ की शुरुआत

Related Articles

Back to top button