
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार रानी मुखर्जी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेत्री की मां कृष्णा मुखर्जी का 22 सितंबर की दोपहर निधन हो गया। कृष्णा मुखर्जी ने 75 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। इस दुखद खबर की पुष्टि यशराज फिल्म्स (YRF) की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में की गई है। कंपनी ने प्रशंसकों और मीडिया से अपील की है कि, इस दुख की घड़ी में परिवार की निजता का सम्मान किया जाये और उन्हें कुछ समय दिया जाए।
इसे भी पढ़ें- रेखा-अमिताभ बच्चन: बॉलीवुड की वो अधूरी कहानी, दशकों बाद भी होती है जिसकी चर्चा
यशराज फिल्म्स ने जारी किया बयान
रानी मुखर्जी के पति और फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा की कंपनी यशराज फिल्म्स ने इस दुखद घटना पर एक भावुक बयान जारी किया है, जिसमें लिखा है ‘भारी मन के साथ हम बता रहे हैं कि, रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी (75 वर्षीय) का आज दोपहर निधन हो गया है। परिवार इस दुख के समय में आपसे प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध करता है। आपके समर्थन, प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।’
हालांकि, परिवार की ओर से अभी कृष्णा मुखर्जी के निधन के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया गया है। इस खबर के सामने आते ही बॉलीवुड और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर भी लगातार संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। लोग रानी मुखर्जी और उनके परिवार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
बंगाली सिनेमा से जुड़ी थीं कृष्णा मुखर्जी
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का सिनेमा जगत से गहरा नाता रहा है। उन्होंने मशहूर फिल्ममेकर राम मुखर्जी से विवाह किया था, जो खुद भी भारतीय सिनेमा की जानी-मानी हस्ती रहे। हालांकि, कृष्णा मुखर्जी ने कभी बतौर अभिनेत्री पर्दे पर काम नहीं किया, लेकिन वे सिनेमा की दुनिया से लगातार जुड़ी रहीं। उन्होंने बंगाली सिनेमा में कई फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगर के रूप में अपनी आवाज दी थी और उनके गाए गीत उस दौर में काफी पसंद किए गए थे। संगीत की दुनिया में उनका यह योगदान आज भी याद किया जाता है।
2017 में हुआ था मां का निधन
गौरतलब है कि रानी मुखर्जी हमेशा से अपने माता-पिता के बेहद करीब रही हैं। उनके पिता राम मुखर्जी का निधन साल 2017 में हो गया था। अब आठ साल बाद उनकी मां कृष्णा मुखर्जी का भी निधन हो गया है। यह रानी और उनके परिवार के लिए एक और बड़ा और भावनात्मक आघात है। परिवार में मां-बेटी का रिश्ता बेहद मजबूत रहा है। कृष्णा मुखर्जी अक्सर रानी के करियर से जुड़े महत्वपूर्ण पलों की गवाह रही हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, कृष्णा मुखर्जी ने अपनी बेटी रानी के फिल्मी करियर को आगे बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाई थी। वे रानी को लगातार सहयोग और मार्गदर्शन देती रहीं, जिसकी वजह से रानी आज बॉलीवुड की सबसे सफल और सम्मानित अभिनेत्रियों में शुमार होती हैं। कृष्णा मुखर्जी अक्सर रानी के साथ विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों, फिल्मों की स्क्रीनिंग और इंडस्ट्री से जुड़े अन्य इवेंट्स में नजर आती थीं। मां-बेटी की यह जोड़ी मीडिया और फैंस के बीच भी काफी पसंद की जाती थी, और दोनों के बीच का प्यार सार्वजनिक मंचों पर भी साफ झलकता था।
रानी मुखर्जी का शानदार फिल्मी सफर
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने अपने करियर की शुरुआत बंगाली सिनेमा से बतौर अभिनेत्री की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। अपने लंबे और शानदार करियर में रानी ने कई यादगार और बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, जिनमें ‘साथिया’, ‘हम तुम’, ‘हिचकी’, ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’, ‘ब्लैक’, ‘गुलाम’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘मर्दानी’ और ‘मर्दानी 2’ जैसी सुपरहिट और सराही गई फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में उनके दमदार अभिनय ने उन्हें दर्शकों और आलोचकों दोनों का प्यार दिलाया है।
रानी मुखर्जी को आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म ‘मर्दानी 3’ में देखा गया था, जिसमें उनके किरदार को भी काफी सराहा गया। अपने करियर के दौरान रानी ने कई राष्ट्रीय और फिल्मफेयर पुरस्कार भी अपने नाम किए। उन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में गिना जाता है।
इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर
कृष्णा मुखर्जी के निधन की खबर सामने आते ही बॉलीवुड के कई कलाकारों, फिल्म मेकर्स और रानी के करीबी दोस्तों ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त करनी शुरू कर दी हैं। हालांकि, परिवार की ओर से फिलहाल किसी सार्वजनिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम या अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की गई है।
इसे भी पढ़ें- आसान नहीं थी सफलता की राह, ट्रेनों में टाफियां बेचने वाले महमूद ऐसे में बॉलीवुड के कॉमेडी किंग



