
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि, उनकी पार्टी की तरफ से राज्यसभा चुनाव के लिए तीन नहीं बल्कि दो ही उम्मीदवार उतारे जाएंगे। अखिलेश के इस फैसले पर अब यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने तीखा तंज कसा है। राजभर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है, अखिलेश कभी-कभी समझदारी का काम भी कर ही लेते हैं।
इसे भी पढ़ें- ‘संविधान नहीं, अखिलेश खतरे में हैं’, विपक्षी एकता के आह्वान पर ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
एक्स पर शेयर की पोस्ट
उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर लिखा है, ‘मित्र अखिलेश जी, बस हो गया टांय टांय फिस्स!;। इसके साथ ही उन्होंने कटाक्ष करते हुए लिखा, “वैसे कभी-कभी ही सही, आप कुछ समझदारी का काम भी कर ही लेते हैं। जैसे आज किया।”

‘राजभर ने अपने पोस्ट में अखिलेश यादव के 403 विधानसभा सीटों से जुड़े राजनीतिक दावे पर भी तंज कसा। उन्होंने लिखा, रही बात 403 की तो बस यही कहूंगा कि सपने देखना बुरी बात नहीं है।’ इसके जरिए राजभर ने राज्यसभा चुनाव से आगे विधानसभा चुनाव की सियासत को भी निशाने पर लिया।
अपनी ही बात से पीछे हटे अखिलेश
आपको बता दें कि, राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की तरफ से दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान पहले ही किया जा चुका है और अखिलेश यादव लगातार दावा कर रहे थे कि, वो तीसरे उम्मीदवार के जरिए बीजेपी को बड़ा सरप्राइज देंगे, लेकिन अब अखिलेश अपनी ही बात से पीछे हट गए हैं। अब इसी को लेकर ओपी राजभर ने सपा सुप्रीमो पर तीखा तंज कसा है।
इसे भी पढ़ें- अखिलेश पर अनिल राजभर और दानिश आजाद का वार, कांग्रेस से दोस्ती पर घेरा



