राष्ट्रपति मुर्मु ने बाल दिवस के मौके पर बच्चों से की मुलाकात

नई दिल्ली:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बाल दिवस के मौके पर कई स्कूलों और संस्थाओं के बच्चों से मुलाकात की। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बच्चों से बातचीत की और उनको पुरस्कार प्रदान किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत आज तेजी से आगे बढ़ रहा है और विश्व की नजर भारत पर है। आज के बच्चे भारत के भविष्य है।

राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति की बच्चों के साथ मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि बाल दिवस के अवसर पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में विभिन्न स्कूलों और संगठनों के बच्चों के साथ बातचीत की।
उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और उन्हें आत्मविश्वासी और ज़िम्मेदार नागरिक बनाना ज़रूरी है। उन्होंने बच्चों के साथ कुछ सुखद पल भी साझा किए, जब उनमें से कुछ ने वंदे मातरम गाया और कविताएँ सुनाईं।

Related Articles

Back to top button