राज्यसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता पर सियासी घमासान, निषाद और दानिश आजाद ने अखिलेश को घेरा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा विपक्षी एकता के आह्वान पर सत्तारूढ़ गठबंधन के मंत्रियों का करार प्रहार आया है। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने विपक्षी एकता के दावे को खोखला बताया है। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने विपक्ष पर बयानबाजी, पोस्टरबाजी और एसी-पीसी तक ही सीमित रहने का आरोप लगाया है। वहीं, राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने भी सपा पर तीखा हमला बोला है।

इसे भी पढ़ें- पूर्वी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और मध्यांचल में खिलौना उद्योग को मिलेगा विशेष प्रोत्साहन, नीति-2025 मंजूर

विपक्ष को जनता से 70 साल तक देखा- निषाद

संजय निषाद ने कहा कि, विपक्ष बयानबाजी, पोस्टरबाजी और एसी-पीसी के अलावा कुछ नहीं कर पा रहा है।  उन्होंने कहा, जनता विपक्ष को 70 साल तक देख चुकी है।

akhilesh yadav

विभिन्न दलों के नेताओं ने यह सब देखने के बाद ही अपने दल खड़े किए हैं या फिर एनडीए के साथ आए हैं। निषाद ने कहा,  सत्ता के बाहर रहने पर अखिलेश को मिलन दिखाई देता है, उनके इन बयानों से कुछ होने वाला नहीं है। संजय निषाद ने दावा किया कि, इस बार एनडीए ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

 सपा के दावों की खुली पोल- दानिश आजाद

योगी सरकार में राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी बहुत बड़े-बड़े दावे कर रही थी, लेकिन अब उसके सारे दावों की पोल खुल चुकी है। सपा ने झूठ का जो गुब्बारा फुलाया था, अब उसकी हवा निकल चुकी है। उत्तर प्रदेश में जिस तरीके से सपा ने गफलत और नफरत की राजनीति को फैलाने का काम किया, उसके लिए प्रदेश की जनता उसे कभी माफ नहीं करेगी।

2027 में दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी सपा

दानिश आजाद ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव की तरफ सपा जिस तरीके से आगे बढ़ रही है, उसकी अब तक की सबसे बड़ी हार होने वाली है। 2027 में समाजवादी पार्टी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी।

 

इसे भी पढ़ें- घरेलू और वैश्विक निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य बना उत्तर प्रदेश

Related Articles

Back to top button