PM मोदी आज ‘NCC PM’ रैली को करेंगे संबोधित, 19 देशों के 196 अधिकारी होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की राजधानी दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक एनसीसी पीएम (NCC PM) रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। इस साल एनसीसी अपनी स्थापना का 75वां वर्ष मना रहा है। इस आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री एनसीसी के 75 सफल वर्षों के उपलक्ष्य में एक विशेष डे कवर और 75 रुपये मूल्यवर्ग का विशेष रूप से ढाला हुआ स्मारक सिक्का जारी करेंगे।

19 देशों के 196 अधिकारी और कैडेट समारोह में होंगे शामिल

वसुधैव कुटुम्बकम की सच्ची भारतीय भावना के तहत कुल 19 देशों के 196 अधिकारियों और कैडेट को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। पीएम मोदी शाम को लगभग 5:45 बजे एनसीसी कैडेटों को संबोधित करेंगे।

75 रुपये मूल्य का एक स्मारक सिक्का होंगे जारी

इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी एनसीसी के 75 वर्ष पूरा होने के मौके पर 75 रुपये मूल्य का एक स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे। रैली एक मिश्रित दिन और रात कार्यक्रम के रूप में आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: भारत सिर्फ एक भूभाग नहीं है, बल्कि हमारी सभ्यता की अभिव्यक्तिः पीएम मोदी

रैली में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

पीएमओ के मुताबिक, इस रैली में एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। पीएम मोदी ने बुधवार को नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा, आप युवा हैं, यह आपके लिए भविष्य बनाने का समय है। आप नए विचारों और नए मानकों के निर्माता हैं। आप नए भारत के अग्रदूत हैं।

Related Articles

Back to top button