पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, भोपाल से नई दिल्ली के लिए रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 11वीं वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है। यह ट्रेन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बीच चलेगी।

पीएम ने आज शनिवार को भोपाल के कमलापति स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन से अब दिल्ली से भोपाल के बीच यात्रा की दूसरी और समय दोनों कम हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: जबलपुर में बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री बोले, भारत में रहना है तो सीता-राम कहना है

पीएम मोदी ने कहा कि आज वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भारत के विकास और उन्नति की पहचान बन चुकी है। इस पहचान से पूरे देश को जोड़ा जा रहा है। वंदे भारत ट्रेन आधुनिकता की एक मिसाल है। 21वीं सदी का भारत नई सोच, नई तकनीक की बात करता है। पहले की सरकारें तुष्टीकरण में ही व्यस्त रही। वे वोट बैंक के तुष्टीकरण में जुटे हुए थे और हम देश वासियों के संतुष्टीकरण में समर्पित है।

Related Articles

Back to top button