सत्य-अहिंसा के पुजारी को नमन, सीएम योगी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया पुष्पार्चन

  •  सीएम ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ की शुभकामना

  • स्कूली बच्चों ने भजनों व गीतों पर दी सुमधुर प्रस्तुति

 लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर जीपीओ स्थित राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने ‘रघुपति राघव राजा राम’, ‘वह शक्ति हमें दो दयानिधे’, ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ आदि गीतों पर संगीतमयी प्रस्तुति दी।

इसे भी पढ़ें- माफिया के सामने नाक रगड़ती थी सरकार, 2017 के बाद पुलिस सुधारों में देश में नंबर-1 बना यूपी: योगी

सीएम ने दी ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ की बधाई

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर प्रदेशवासियों को ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ की बधाई दीं और सभी से अहिंसा के पथ पर चले का आह्वान किया।

gandhi_jayanti

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर संपूर्ण विश्व को स्वदेशी व अहिंसा के माध्यम से स्वाधीनता का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पावन जयंती पर कोटिश: नमन। प्रदेशवासियों को ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ की शुभकामनाएं।

gandhi_jayanti

सीएम ने लिखा, बापू के आदर्श, सादगी और विचार आज भी हम सभी को आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में निरंतर मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।

पुष्पांजलि कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यसभा सांसद ब्रजलाल, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, लालजी प्रसाद निर्मल, रामचंद्र प्रधान, पवन सिंह चौहान, डॉ. नीरज बोरा, राजेश्वर सिंह, जय देवी, अमरेश कुमार, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें- प्रतिभा को दया नहीं, अवसर चाहिए, गोरखपुर में बोले सीएम योगी

Related Articles

Back to top button