मुख्यमंत्री ने डीजीपी को दिए निर्देश, आवागमन में जनता की सुविधा का रखें ख्याल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिदेशक से कहा है कि मेरे फ्लीट के समय यातायात को अधिक समय न रोक जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रमों में आते व जाते समय मुख्यमंत्री की फ्लीट की वजह से लोगों को अनावश्यक रूप से परेशानी का सामना न करना पड़े। ट्रैफिक को अधिक समय तक न रोका जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि मुख्यमंत्री की फ्लीट की वजह से लोगों को आवागमन में अनावश्यक विलम्ब न हो। उन्होंने कहा कि जनपदों में सभी पुलिस अधीक्षकों को भी इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

Related Articles

Back to top button