पंत नगर विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के प्रस्ताव का विरोध

हल्द्वानी। पंतनगर गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाए जाने के प्रस्ताव का विरोध तेज हो गया है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नगर मजिस्ट्रेट रिचा सिंह के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया है।

ज्ञापन में कहा गया कि इससे यहां के छात्रों का भारी नुकसान हो जाएगा। अभी तक इस विश्वविद्यालय में राज्य के छात्रों को 70 परसेंट सीटें मिलती थीं। केंद्रीय विश्वविद्यालय बनने के बाद राज्य के छात्रों का हक मारा जाएगा। अगर केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाना है तो नया बनाया जाय। ज्ञापन देने वालों में हुकम सिंह कुंवर,हर्ष जलाल, जगनमोहन चिलवाल, अजय कृष्ण गोयल,विशाल शर्मा,घनश्याम निगलटिया, मुकेश पडलिया, भवान सिंह धामी, भूपाल सिंह बिष्ट, आदर्श पाल, राजकुमार नेगी, बालम सिंह बिष्ट, बालम सिंह रावत, केदार सिंह, प्रभा जलाल, मंजू कठायत, प्रीति पदलिया, हरीश राना, भास्कर सुयाल शामिल थे।

Related Articles

Back to top button