बोनस की मांग को लेकर धरने पर बैठ उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के कर्मचारी

लखनऊ। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन एवं नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेंन के अवाहन पर रेलकर्मियों को बोनस देने की घोषणा न करने के विरोध में एक दिवसीय धरना लोको वर्कशॉप शाखा द्वारा दिया गया। शाखा अध्यक्ष प्रवीण तिवारी की अध्यक्षता में शाखा सचिव सी.बी. सिंह के नेतृत्व में लोको वर्क शॉप गेट पर किया गया।

रेलवे धरना

धरने में केंद्रीय पर्वेक्षक के रूप में केन्द्रीय उपाध्यक्ष जगदम्बा तिवारी जी थे। श्री तिवारी ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि बोनस की घोषणा जल्दी नही की गई तो रेल कर्मचारी समय आने पर कठोर निर्णय लेंगे वही शाखा सचिव ने भी अपने संबोधन में कहा का बोनस मिलेगा तो काम करेंगे नही तो रेल का चक्का जाम करेगे। धरने में शाखा उपाध्यक्ष अनिल पाल, राजेश श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष कारखाना मंडल) के.बी सिंह, मंडल सहायक सचिव  डी.डी. सिंह,, सतीश मिश्रा, संजय अवस्थी,अनूप पाण्डेय,  अरुण यादव,ओंकार गुप्ता, सीमा शर्मा, सुनील ओझा,  तेज पाल,देशराज मीना, बृजेश वर्मा  विजय भदौरिया एवं समस्त ब्रांच काउंसिल मेम्बर, यूथ विंग एवं रेलकर्मी धरने में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button