नगर निगम कर्मचारी संघ ने नगर आयुक्त से की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ । उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ, लखनऊ के अध्यक्ष राजेश सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने शनिवार को नगर निगम लखनऊ के नव नियुक्त नगर आयुक्त से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कर्मचारियों के सेवा संबंधी देयकों तथा आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में भिन्नता जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम में व्याप्त कर्मचारी समस्याओं की ओर नगर आयुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया। नगर आयुक्त महोदय ने आश्वस्त किया कि इन समस्याओं के निस्तारण हेतु प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर संगठन के संरक्षक कंचन सक्सेना, महामंत्री रमेश चौरसिया, उपाध्यक्ष कृष्णा मगन सिंह, दीपक शर्मा, मोहम्मद रेहान, संगठन मंत्री ओमकार राजभर, प्रचार मंत्री राजीव रतन राय सहित हिमांशु सावंत, सर्वेश पाल, राजीव जैन, अमित शुक्ला, शील भान सिंह, मंगल सिंह, मंत्री संतोष दुबे और अन्य कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button