मेरठ न्यूज: जांच के बहाने गलत तरीके से ब्यूटी पार्लर में करा दिया एक गर्भवती की डिलीवरी, जच्चा-बच्चा की हालत गंभीर

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव पिठलोकर की रहने वाली प्रसूता को मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना में स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराने के बाद पास में मौजूद एक ब्यूटी पार्लर में ले जाकर डिलीवरी कराने का मामला सामने आया है। नर्सिंग होम की लापरवाही के कारण जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ गई। डॉक्टर से शिकायत की तो उन्होंने मुल्हेड़ा चौकी में पीड़ित पक्ष के खिलाफ ही तहरीर दे दी। इस मामले में बीते दिन शुक्रवार को पीड़ित पक्ष ने थाना सरधना पहुंचकर पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित साकिब पुत्र इस्लाम ने बताया कि 29 सितंबर को उसकी पत्नी को प्रसव के लिए कस्बा बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इसी दौरान बाहर खड़ी महिला डॉक्टर ने जांच के नाम पर गर्भवती को अस्पताल के बाहर बने ब्यूटी पार्लर में भर्ती करा दिया। आरोप है कि प्रसव में ऑपरेशन नहीं कराने पर जच्चा-बच्चा की जान का खतरा बताकर उससे 10,000 रुपए लिए। कुछ देर बाद ही जच्चा-बच्चा को घर भेज दिया।

घर आने के बाद भी जच्चा का खून का रिसाव बंद नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि प्रसव गलत तरीके से कराया गया है। जब पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत डॉक्टर से की तो आरोपी पक्ष ने मुल्हेड़ा चौकी पर गर्भवती के पति के खिलाफ तहरीर दे दी।

आरोपियों ने पीड़ित पक्ष से सवा लाख रुपयों की मांग को लेकर मुल्हेडा पुलिस चौकी में शिकायत कर दी। आरोप है कि आरोपी सवा लाख रुपये न देने पर जान से मारने व झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी गई है।

पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ नाम के साथ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि तहरीर को ध्यान में रख जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button