गाजा युद्ध पर मायावती का ने दिया बयान, बोलीं- विनाशकारी साबित हो सकता है नया युद्ध, प्रधानमन्त्री के बयान का किया जिक्र

बहुजन समाजवादी पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि गाजा युद्ध में भी भारत को अपने पुराने स्टैंड पर टीके रहना चाहिए। भारत अपनी आजादी के बाद से ही विश्व में शान्ति, सौहार्द, स्वतंत्रता के लिए और नस्लभेद आदि के खिलाफ बहुत ही गंभीर व सक्रिय रहा है। उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेन युद्ध के साथ ही कोई नया युद्ध मानवता के लिए विनाशकारी साबित होगा।

उन्होंने सोशल मीडिया पाल्टफॉर्म एक्स पर कहा कि यूक्रेन युद्ध को लेकर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने जब यह कहा कि ‘दिस इज नॉट एन इरा ऑफ वार’ यानी की आज का युग युद्ध का नहीं है तो इसकी प्रशंसा पश्चिमी नेताओं ने बहुत की। अब गाजा युद्ध के मामले पर भी भारत को अपने इस स्टैंड पर ऐसी मजबूती से खड़े रहने की आवश्यकता है, जो सबका अनुभव हो।

युद्ध दुनिया में कहीं भी हो आज के ग्लोबल वर्ल्ड में ज्यादातर देशों की अर्थव्यवस्था एक-दूसरे पर काफी हद तक जुड़ी है और निर्भर है। यूक्रेन युद्ध लगातार अब भी चल रहा है और इसी वजह से दुनिया इससे बहुत ज्यादा प्रभावित है इसीलिए विश्व में नया युद्ध मानवता के लिए कितना विनाशकारी होगा इसका अनुमान लगाना जरा भी मुश्किल नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारत अपनी आजादी के बाद से ही विश्व में शान्ति, सौहार्द, स्वतंत्रता के लिए और नस्लभेद आदि के खिलाफ बहुत ही गंभीर व एक्टिव रहा है जिसकी प्रेरणा और शक्ति उसे उसके समतामूलक एवं मानवता संविधान से प्राप्त हुई है। दुनिया में भारत की यह पहचान बरकरार रहनी चाहिए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button