कुशीनगर में बड़ा हादसा: बाइक चलाना सीख रहे एक युवक ने 3 साल की बच्ची को मारी टक्कर, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली बड़ी घटना सामने आई है। यहां विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मेला नारहवा में आज 30 सितंबर यानी की शनिवार को सुबह करीब 8 बजे तीन साल की बच्ची की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना से गांव में मातम छा गया है।

जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपने दरवाजे पर खेल रही थी। इस दौरान बाइक सीख रहे युवक ने बच्ची को ज़ोर की ठोकर मार दिया, जिससे मौके पर ही उस बच्ची की मौत हो गई। लोगों ने बाइक सवार युवक को पकड़ कर पिटाई कर दिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया। मेला नारहवा का रहने वाला संजय चौहान की पुत्री स्नेहा अपने दरवाजे पर खेल रही थी। उसी समय गांव का एक 25 साल का युवक अपने रिश्तेदार की बाइक लेकर उसे चलाना सीख रहा था। संजय चौहान की घर के पास मोड़ है। वहां युवक गाड़ी मोड़ नहीं पाया जिससे वह बाइक लेकर अनियंत्रित हो गया और दरवाजे पर खेल रही बच्ची को ठोकर मार दिया।

बता दे, ठोकर लगते ही मौके पर ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। लोगों ने बाइक के साथ आरोपी युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दिया। मौके पर पहुंची पुलिस बाइक एवं युवक को थाने लेकर गई। जबकि बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलते ही फिऱ दर्ज कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : देवरिया न्यूज़ : शराब तस्करों के कारण हुई थी सिपाही महानंद की हत्या, मुठभेड़ में 5 आरोपी हुए गिरफ्तार

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button