लखनऊ: मां के सामने से बेटी को अगवा करके किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित इटौंजा थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें एक किशोरी को सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया गया। इस घटना के बाद उसे देर रात छोड़ दिया गया और वह अपने घर लौट आई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसका बयान दर्ज किया और उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, इस किशोरी ने गांव में साइकिल से घूमने का इरादा बनाया था। लेकिन रास्ते में सलमान और इरशाद नामक दो आरोपियों ने उसे अचानक पकड़ लिया और उसे मुर्गी फार्म ले गए। वहां पर उन्होंने उस लड़की के साथ दुष्कर्म किया। उन आरोपियों ने किशोरी को दिनभर घर वापस नहीं जाने दिया, जिससे उसकी मां अपने छोटे बेटे को गोद में लेकर उसे खोजना शुरू किया और लड़की की रोने की आवाज़ सुनते ही वह फार्म के अंदर चली गयी।

बेटी के रोने की आवाज से मां फार्म के अंदर जा पहुंची लेकिन आरोपी उसकी बेटी को अगवा कर ले गए। इसके बाद बेटी देर रात घर लौटी तो चिकित्सकीय टीम ने पहुंचकर उसका परीक्षण कराया। आपको बता दे, पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तत्परता से काम कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश : सीएम योगी ने दिए जलमार्ग परिवहन का प्राधिकरण के गठन का निर्देश, कहा – ऐसे होगा विकास

Related Articles

Back to top button