लखनऊ : विकासनगर में स्थित विशाल मेगा मार्ट में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, हुआ लाखों का नुकसान

राजधानी लखनऊ में स्थित विकासनगर रिंग रोड पर स्थित विशाल मेगा मार्ट में आज बुधवार की दोपहर में भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोगों का नुकसान हो गया है। जानकारी के मुताबिक, दमकल की पांच गाड़ियों की मदद से आग को रोकने में कई घंटों तक मेहनत की गई, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद भी लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। इस घटना के पीछे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

आपको बता दे, CFO मंगेश कुमार ने बताया कि विशाल मेगा मार्ट एक प्रमुख परिवारिक स्टोर है, जो विकासनगर रिंग रोड पर स्थित है। आज 23 अगस्त यानी की बुधवार की दोपहर को आवश्यकता के हिसाब से स्टोर खुला था, और तभी अचानक आग लग गई। आग के तेज़ी से बढ़ने की वजह से वहां मजूद लोगों में अफरा तफरी मचा गयी। वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने की कोशिश करने में जुट गए।

आपको बता दे, इस घटना की जानकारी मिलते ही विकासनगर पुलिस और दमकल टीम त्वरित रूप से मौके पर पहुंच गई। मुश्किल समय के बावजूद, उन्होंने आग को नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त की, लेकिन स्टोर में रखे कई सामान नुकसान हो गए। इस आग के कारणों की जांच जारी है। आगे जांच से यह स्पष्ट हो सकता है कि आग चिंगारी या शॉर्ट सर्किट के कारण उत्पन्न हुई है।

यह भी पढ़े : चंद्रयान-3 से जुड़ी अपडेट : चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले जानिये हालात और तापमान की पूरी स्थिति

यह भी पढ़े : चंद्रयान-3 : आज से 56 साल पहले इस एक्टर ने कर ली थी ‘चांद पर चढ़ाई’, जानिये पूरी कहानी

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button