लोकसभा चुनाव : उत्तर प्रदेश बीजेपी ने संगठन में किया बड़ा बदलाव, 75 फीसदी जिलों के बदले जिलाध्यक्ष

उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन में बड़े स्तर का फेरबदल किया है। पूरे उत्तर प्रदेश से 75 प्रतिशत से अधिक जिलों के जिलाध्यक्ष बदले गए हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह परिवर्तन आने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है।

भाजपा में लंबे समय से संगठन के फेरबदल की चर्चाएं ज़ोरों पर चल रहीं थीं। आज 15 सितम्बर यानी की शुक्रवार को यह फेरबदल किया गया। बीजेपी के संगठनात्मक 98 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हुई। करीब 2 महीने से इस विषय पर चर्चाएं चल रही थीं। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन निरंतर बने रहने के लिए यह नियुक्तियां की गई हैं। केवल 25 जिलाध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में सफल हुए हैं। हालांकि इस लिस्ट में महिलाओं को कम जगह मिली है। केवल 5 महिलाओं को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

आपको बता दे, लखनऊ महानगर में आनंद द्विवेदी, लखनऊ जिला में विनय प्रताप सिंह अध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं। इसी तरह रायबरेली में बुद्विलाल पासी, सीतापुर से राजेश शुक्ला, बाराबंकी में अरविंद मौर्या, गोंडा में अमर किशोर कश्यप, बहराइच में बृजेश पांडेय अध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं।

बुद्धिलाल पासी बनाए गए रायबरेली बीजेपी के नए जिलाध्यक्ष
जानकारी के मुताबिक, बीजेपी ने बुद्धिलाल पासी को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। रामदेव पाल को हटा दिया गया है। नगर पालिका परिषद के चुनाव में बीजेपी की हार के बाद अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ नेता को अध्यक्ष बनाने की चर्चा चल रही थी। बुद्धि लाल पासी को नगर पालिका रायबरेली के पद पर अध्यक्ष का टिकट मिलने वाला था, लेकिन टिकट कैंसिल कर दिया गया था।

राम प्रसाद मिश्र बने अमेठी बीजेपी के जिलाध्यक्ष
लोकसभा चुनाव से पहले आज शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना जिलाध्यक्ष बदल दिया है। अब राम प्रसाद मिश्र को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। अभी तक वह कोषाध्यक्ष के पद पर कार्य करते थे और लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button