करण कुंद्रा का बड़ा खुलासा, ‘बिग बॉस 15’ से लिया सबसे बड़ा पे-चेक, फैंस बोले- रचा इतिहास

अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाले टीवी एक्टर करण कुंद्रा ने ‘बिग बॉस 15’ में इतनी ज्यादा फीस मांगी थी, जितनी आज तक के शो के इतिहास में किसी भी कंटेस्टेंट ने नहीं मांगी होगी। इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने एल्विश यादव के पॉडकास्ट में किया। करण ने कहा ये उनका अब तक का सबसे बड़ा पे-चेक था और उन्होंने सचमुच इतिहास रच दिया था। इस खुलासे ने एक बार फिर टीवी इंडस्ट्री और रियलिटी शो के फीस स्ट्रक्चर पर चर्चा छेड़ दी है।

इसे भी पढ़ें- सोने से पहले बिस्तर गीला कर देती हैं ट्विंकल! अक्षय कुमार ने टीवी शो में खोला पत्नी के गुस्से का मजेदार राज

टेलीविजन की दुनिया का लोकप्रिय चेहरा हैं करण

आपको बता दें कि, करण कुंद्रा टेलीविजन की दुनिया का लोकप्रिय चेहरा हैं। करण ने बताया कि वे बिग बॉस का हिस्सा बनने को बिलकुल भी तैयार नहीं थे, लेकिन पिछले चार-पांच सालों से मेकर्स उन्हें अप्रोच कर रहे थे और वे हर बार मना कर देते थे। करण ने बताया कि, कोविड महामारी के बाद हालात बदल गए और उन्हें शो का हिस्सा बनना पड़ा। करण ने कहा, मेरा सबसे बड़ा पे-चेक बिग बॉस से था। मैंने इतिहास रच दिया। ये बिल्कुल सही समय पर सही जगह वाली स्थिति थी।

करण कुंद्रा

पॉडकास्ट में करण ने बताया कि मेकर्स ने उन्हें बहुत जोर दिया और कहा कि ‘हमें सिर्फ करण ही चाहिए’। उन्होंने खुद को गुस्सैल स्वभाव वाला बताते हुए मेकर्स को चेतावनी दी कि, उन्हें नहीं लेना चाहिए, लेकिन मेकर्स नहीं माने। आखिरकार, करण ने एक बहुत बड़ी रकम कोट की। उन्होंने कहा, आखिर में मैंने एक काफी बड़ी रकम बताई और उन्होंने उसे मान लिया। मैंने वाकई एक मोटी फीस मांगी थी। शो से जुड़े मेन लोगों ने मुझसे कहा कि शो के इतिहास में किसी भी कंटेस्टेंट ने इतनी रकम की मांग नहीं की थी।

मेकर्स ने स्वीकार की डिमांड

करण ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें कैमरे के पीछे काम करने का अनुभव था। वे को-प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम कर चुके थे, इसलिए उन्हें बाजार मूल्य और अपनी वैल्यू का अच्छा अंदाजा था। उन्होंने कहा, मुझे पता था कि, मुझे कितनी फीस मांगनी चाहिए। इस वजह से उन्होंने रिस्क लिया और बड़ी डिमांड रखी, जो मेकर्स ने स्वीकार कर ली।

बिग बॉस 15 करण कुंद्रा के लिए सिर्फ फाइनेंशियल सक्सेस नहीं रहा, बल्कि पर्सनल लाइफ में भी बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। शो में उनकी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश से मुलाकात हुई और दोनों के बीच की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फैंस ने उन्हें ‘तेजरन’ नाम दिया और आज भी दोनों का रिश्ता मजबूत है। शादी की खबरें समय-समय पर आती रहती हैं।

इसे भी पढ़ें- घरों के टीवी को कंप्यूटर में बदल देगा ‘जियो क्लाउड पीसी’

लव स्टोरी का जिक्र

करण ने पॉडकास्ट में भी इस लव स्टोरी का जिक्र किया और बताया कि, शो ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। शो के दौरान करण ने फाइनल में तीसरा स्थान हासिल किया, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी और फैन फॉलोइंग बहुत बढ़ गई। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण को शो के लिए लगभग 4.5 करोड़ रुपये मिले थे, जो उस समय किसी कंटेस्टेंट के लिए रिकॉर्ड था।

हालांकि, करण ने पॉडकास्ट में स्पेसिफिक अमाउंट नहीं बताया, लेकिन इतना जरूर कहा कि यह सबसे बड़ी डिमांड थी और कोई पहले ऐसा नहीं कर पाया था।

इंडस्ट्री में फीस का ट्रेंड

बिग बॉस जैसे बड़े रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स की फीस हमेशा चर्चा का विषय रही है। आमतौर पर सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को प्रति सप्ताह लाखों रुपये मिलते हैं और पूरा सीजन चलने पर यह करोड़ों में पहुंच जाता है। करण का यह खुलासा दिखाता है कि, कैसे एक्टर अपनी वैल्यू जानकर नेगोशिएट करते हैं। पहले कुछ सीजन्स में सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स की फीस कम होती थी, लेकिन जैसे-जैसे शो की पॉपुलैरिटी बढ़ी, फीस भी आसमान छूने लगी। करण कुंद्रा का यह बयान टीवी एक्टर्स के लिए इंस्पिरेशनल भी है।

उन्होंने बताया कि, शुरुआत में तैयार न होने के बावजूद, सही समय पर मौका मिला और उन्होंने उसे भुनाया। आज वे न सिर्फ एक सफल एक्टर हैं, बल्कि लव लाइफ और करियर दोनों में खुश नजर आते हैं। एल्विश यादव के पॉडकास्ट में करण ने कई अन्य बातें भी शेयर कीं, जैसे टीवी इंडस्ट्री की रियलिटी और मैरिज डिबेट, लेकिन बिग बॉस वाली फीस का खुलासा सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है।

फैंस सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि करण ने सच में इतिहास रचा। यह घटना रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स की नेगोशिएशन पावर को भी हाइलाइट करती है। जहां पहले कंटेस्टेंट्स मेकर्स की डिमांड पर चलते थे, वहीं अब स्टार्स अपनी शर्तें रखते हैं। करण कुंद्रा का यह अनुभव भविष्य के कंटेस्टेंट्स के लिए एक बड़ा उदाहरण बनेगा।

 

इसे भी पढ़ें- ब्लॉपंक्ट ने जियो टेली ओएस पावर्ड स्मार्ट टीवी रेंज लॉन्च की, त्योहारों की खुशी हुई दोगुनी

Related Articles

Back to top button