जल्द ही रिलीज़ होगी कंगना रनौत की नई फिल्म ‘चन्द्रमुखी 2’

बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म चंद्रमुखी 2 जल्द ही रिलीज़ होने की खबर सामने आ है। ख़बरों के मुताबिक इस साल 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर यह फिल्म रिलीज होगी। कंगना रनौत ने की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर की है और साथ ही उन्होंने फिल्म शानदार पोस्टर भी शेयर किया है। इस पोस्टर में राघव लॉरेंस का फर्स्ट लुक भी देखा जा सकता है।

कंगना ने साझा किया फिल्म का शानदार पोस्टर
इस फिल्म के पोस्टर में राघव लॉरेंस काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में राघव दरवाजे के पीपहोल से दूसरी तरफ देख रहे हैं। तमिल एक्टर राघव लॉरेंस ने भी अपने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर इस फिल्म की रिलीज डेट बताई है और साथ ही उन्होंने लिखा है, हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि फिल्म चंद्रमुखी का सीक्वल ‘चंद्रमुखी 2’ के भाग्य इस साल गणेश चतुर्थी के दिन से खुल जाएंगे।

फिल्म में दिखेगी कंगना की दमदार एक्टिंग
आपको बता दे कि डायरेक्टर पी वसु की फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ तमिल की ब्लॉकबस्टर हॉरर कॉमेडी फिल्म चंद्रमुखी की सीक्वल है। इस फिल्म में साउथ एक्टर रजनीकांत और ज्योतिका ने लीड रोल निभाया था। ‘चंद्रमुखी 2’ में कंगना रनौत राज दरबार की नर्तकी (चंद्रमुखी) का रोल निभा रही हैं जो अपनी कला और खूबसूरती के लिए मशहूर है। वहीं तमिल के जाने माने एक्टर राघव लॉरेंस भी लीड रोल में नजर आएंगे। ‘चंद्रमुखी 2’ को लायका प्रोडक्शन और सुबासकरण ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। आपको बता दे ये फिल्म अलग अलग भाषाओँ जैसे कि तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम ,कन्नड़ आदि में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सुनाई खुशखबरी, GST को लेकर आम जनता को मिलेगा बड़ा फायदा

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button