नैनीताल के पिटरिया में भी गिरा विशाल बोल्डर

नैनीताल। लगातार बारिश से नगर में कई स्थानों पर भूस्खलन व पत्थर गिरने की घटनाएं हो रही हैं। ऐसी ही एक घटना बारापत्थर के पिटरिया क्षेत्र में भी हुई है। यहां एक विशाल बोल्डर यहां रहने वाले लोगों के घरों के पास सड़क पर गिरा है। सूचना मिलने पर पहले भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल मेहरा ने और फिर उनकी सूचना पर राजस्व पुलिस के उप निरीक्षक सुरेश सनवाल ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया।

यहां घटना की गंभीरता इसलिए भी बड़ी है कि यहां लोग विशाल पत्थरों-चट्टानों के नीचे कच्चे घर बनाकर रहते हैं। पूर्व में वर्ष 2008 में ऐसे ही एक बोल्डर के एक घर पर गिरने से एक परिवार के तीन लोगों की बोल्डर के नीचे कुचलकर मौत हो गई थी।सनवाल ने बताया कि यहां घरों को किसी दुर्घटना से बचाने के लिए 20 मीटर लंबी तीन मीटर ऊंची दीवार बनाने की आवश्यकता है। इसकी रिपोर्ट उन्होंने उच्चाधिकारियों को दे दी है।

Related Articles

Back to top button