जलशक्ति मंत्री ने बलिया में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का किया निरीक्षण,दिए निर्देश

बलिया। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को जनपद बलिया का दौरा किया और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा कराए जा रहे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना।

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनपद बलिया के सदर तहसील स्थित ग्राम माल्देपुर पहुँचकर गंगा नदी के अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम में चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने ग्राम खोरीपाकर में भी कराए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों का जायजा लिया। इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह भी उपस्थित रहे।

यह निरीक्षण ऐसे समय में किया गया है जब मानसून का मौसम नजदीक है और बाढ़ से बचाव के उपाय सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

Related Articles

Back to top button