रायबरेली में दिल्ली के पूर्व मंत्री पर फेंकी गई स्याही, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती पर सोमवार को स्याही फेंकी गई। बता दें कि सोमनाथ भारती इन दिनों उत्तर प्रदेश के जिलों के दौरे पर हैं। इस घटना से नाराज आप नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाये हैं। संजय सिंह ने ट्विट करते हुए कहा है कि यूपी की भाजपा सरकार हजार बार आप नेताओं पर हमलें करें लेकिन वो स्कूलों की बदहाली का मुद्दा उठाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव: 15 फरवरी तक जारी होगी अधिसूचना, अप्रैल में होगा चुनाव

रायबरेली में दिल्ली के पूर्व मंत्री पर फेंकी गई स्याही, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि रायबरेली में भाजपाइयों ने हमला कर दिया और सोमनाथ को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक रायबरेली में आज सोमनाथ भारती यूपी पुलिस के साथ कहासुनी में उलझे थे, तभी उनपर किसी ने स्याही फेंकी। इस घटना के बाद सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में रोक लिया गया है। रायबरेली में दिल्ली के पूर्व मंत्री पर फेंकी गई स्याही, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप।

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव: मतपत्रों पर होंगे तोप से लेकर हवाई जहाज, इमली, अनार जैसे चिह्न

आज रायबरेली में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात समेत उनके कई कार्यक्रम थे। पर आज सुबह जब वह निकलने को तैयार हुए तो उन्हें पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद पुलिस और उनके बीच नोकझोंक चल ही रही थी कि तब तक उनके पीछे खड़े एक युवक ने उनके ऊपर काली स्याही फेंक दीं।

इस दौरान सोमनाथ भारती स्याही फेंकने वाले युवक को पकड़ने के लिए खुद दौड़ पड़े। इस दौरान माहौल बिगड़ गया और उनकी पुलिस के साथ गर्मागर्म बहस हुई। तभी भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने आकर सोमनाथ भारती का विरोध किया। अचानक अमेठी पुलिस की गाड़ी उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा कर अमेठी ले गई। जानकारी के मुताबिक अमेठी में उनके ऊपर एफआईआर दर्ज है इसकी वजह से उन्हें ले जाया गया है।

Related Articles

Back to top button