राशिफल, 6 मार्च 2026: मेष, सिंह, कन्या और कुंभ वालों का चमकेगा भाग्य, जानें अपना भाग्यफल

राशिफल, 6 मार्च 2026: आज शुक्रवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति के कारण कई राशियों के लिए अत्यंत शुभ और भाग्यशाली साबित होगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, चैत्र मास की कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि और हस्त-चित्रा नक्षत्र के संयोजन से विशेष योग बन रहे हैं। कई राशि वालों के जीवन में आर्थिक मजबूती, अप्रत्याशित लाभ और सुख-सुविधाओं की प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। खासकर मेष, सिंह, कन्या और कुंभ जैसी राशियों पर भाग्य का विशेष प्रभाव दिख रहा है, जहां आय में अचानक वृद्धि, पुराने निवेशों से रिटर्न और नए अवसरों की बौछार हो सकती है। आइये जानते हैं आज क्या कहते हैं आपके सितारे….

इसे भी पढ़ें- राशिफल 3 मार्च 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल

मेष 

आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा, जिससे पुराने रुके कार्य अचानक गति पकड़ते नजर आएंगे। कोई पुराना मित्र या संपर्क अचानक सफलता का द्वार खोल सकता है। आर्थिक मामलों में समझदारी से निर्णय लें, लेन-देन भावुकता से दूर रखें। व्यापार में नई दिशा मिलेगी, साझेदारी लाभकारी सिद्ध होगी। खोई हुई कोई प्रिय वस्तु मिलने की संभावना मजबूत है। शाम को धार्मिक आयोजन में शामिल होने से मन को शांति प्राप्त होगी।

वृषभ

दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, लेकिन सजगता जरूरी है क्योंकि आसपास छिपे विरोधी मित्रता का मुखौटा पहन सकते हैं। छोटे लाभ को बड़ी उपलब्धि में बदलने के अवसर मिलेंगे, बस उन्हें सही समय पर पहचानें। पुराने निर्णय पर हल्की खिन्नता आ सकती है, लेकिन यही अनुभव आपको मजबूत बनाएगा। स्वास्थ्य संबंधी पुरानी समस्या को नजरअंदाज न करें। धैर्य और संयम आज आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होंगे। सकारात्मक रहकर दिन को सफल बनाएं।

मिथुन 

रिश्तों में मिठास और प्रेम का भाव आज मजबूत होगा, वैवाहिक जीवन में दूरी या कड़वाहट दूर हो सकती है। प्रेम संबंधों में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। विदेश में शिक्षा की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है। संतान से गर्व महसूस होगा। माता-पिता का आशीर्वाद चमत्कारिक रूप से काम करेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूर्ण हो सकता है।

कर्क  

नई संभावनाओं का द्वार खुल रहा है, रोजगार की तलाश में अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आपकी मधुर वाणी से लोग प्रभावित होंगे, समाज या राजनीति में पहचान मजबूत होगी। सरलता को कमजोरी समझने वाले लोग हो सकते हैं, लेकिन स्वभाव न बदलें। मनोकामना पूर्ण होने से अपार खुशी मिलेगी। आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। सकारात्मक रहें और अवसरों को अपनाएं।

सिंह 

बड़े लक्ष्यों की ओर निर्णायक कदम उठाएंगे, आर्थिक लाभ के मजबूत संकेत हैं। सफलता से आत्मविश्वास और बढ़ेगा। संतान को नई नौकरी या उपलब्धि से घर में उत्साह रहेगा। अविवाहितों के जीवन में खास व्यक्ति प्रवेश कर सकता है। पैतृक संपत्ति विवाद में राहत मिल सकती है। सेहत पर लापरवाही न करें, ऊर्जा बनाए रखना जरूरी है। भाग्य आज आपके साथ है।

कन्या 

ऊर्जा और सकारात्मकता से भरपूर दिन रहेगा, भाग्य का साथ मिलने से कठिन कार्य सरल लगेंगे। परिवार के बुजुर्गों की सलाह मार्गदर्शक सिद्ध होगी। घर में विवाह संबंधी रुकावट दूर हो सकती है। यात्रा या घूमने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। माता-पिता का सहयोग मानसिक संतुलन देगा। आज कड़ी मेहनत से लक्ष्य प्राप्ति के योग हैं।

तुला  

पुरानी उलझनों से मुक्ति मिलेगी, लंबी समस्याओं में राहत आएगी। कार्यक्षेत्र में निर्णय दोबारा सोचने पर मजबूर कर सकता है, लेकिन आत्ममंथन से राह स्पष्ट होगी। दूसरों पर निर्भरता कम करें, आत्मनिर्भर बनें। पुराना लेन-देन निपट सकता है। विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। धैर्य रखें, स्थिति सुधरेगी।

वृश्चिक 

स्थिरता और विस्तार के योग हैं, नया घर या संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। लंबी यात्रा का विचार आएगा। व्यापार में लाभ और रुकी योजनाओं को गति मिलेगी। हाथ में लिया कार्य सफल होगा। भाई-बहनों से छोटा मतभेद हो सकता है, लेकिन धैर्य से रिश्ता संभल जाएगा। आज का दिन प्रगति का है।

धनु 

आज का दिन जिम्मेदारियों से भरा रहगा, लेकिन यही आपको आगे बढ़ाएगा। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने के योग बन रहे हैं, वरिष्ठ प्रसन्न होंगे। परिवार में किसी महत्वपूर्ण  विषय पर चर्चा होगी। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन तरोताजा रहेगा। जीवनसाथी का सरप्राइज भावुक करेगा। सकारात्मक रहकर जिम्मेदारियां निभाएं।

मकर 

आज आप रुके हुए कार्यों को पूर्ण करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। परिवार में नए सदस्य के आगमन से खुशी होगी। पदोन्नति या नई जिम्मेदारी की चर्चा आगे बढ़ेगी, जिससे आप सुकून महसूस करेंगे। संतान के व्यवहार से चिंता हो सकती है। पुराने निर्णय पर पछतावा होगा, लेकिन धैर्य से स्थिति संभल जाएगी। आज का दिन परिवार केंद्रित रहेगा।

कुंभ

आज आप तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे, पारिवारिक रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा या कही घूमने की योजना बन सकती है। पुराना लेन-देन समाप्त होने से  मन हल्का रहेगा। व्यापार के उद्देश्य से बाहर जाने के आसार बन रहे हैं। संतान से हल्की कहासुनी हो सकती है, जिससे मन खिन्न होगा।

मीन

आज का दिन नए विचारों और योजनाओं से भरा होगा। कुछ अलग करने की चाह रहेगी, लेकिन अजनबियों पर तुरंत भरोसा न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में पहचान मिलेगी, लेकिन उतनी नहीं जितनी आपने उम्मीद की थी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। सकारात्मक सोच से लाभ मिलेगा। उधार दिया हुआ धन के वापस मिलने के संकेत हैं।

 

इसे भी पढ़ें-  राशिफल 2 मार्च 2026: आज चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, ईश्वर की कृपा से बरसेगा धन

Related Articles

Back to top button