क्या फिल्म ‘डॉन 3’ में लीड रोल के लिए फाइनल हो गई हैं कियारा आडवाणी ? जाने- फिल्म मेकर्स ने क्या कहा ?

जब से फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘डॉन 3‘ का एलान किया है, तभी से इस फिल्म में लेडी लीड को लेकर तरह-तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। चर्चा हो रही है कि इस फिल्म में बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आ सकती हैं। इस बारे में अभी कियारा ने चुप्पी साध रखी है। हालांकि, बीते दिन शुक्रवार को उनकी आउटिंग ने इस मामले को फिर से हवा दे दी है कि वह ‘डॉन 3’ में नजर आने वाली है।

मेकर्स से मुलाकात करने पहुंची कियारा आडवाणी
बीते दिन शुक्रवार को एक्ट्रेस कियारा की आउटिंग ने फिल्म ‘डॉन 3’ में उनके लीड रोल की लगभग पुष्टि कर दी है। हाल ही में कियारा डॉन के प्रोड्यसूर्स रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के मुंबई ऑफिस के बाहर नजर आईं थी। इस दौरान कियारा ने पैपराजी से खूब बातें की और पोज भी दिए। एक्सेल कार्यालय में उनकी उपस्थिति ने फिल्म ‘डॉन 3’ में उनकी कास्टिंग को लेकर और हवा दे दी है।

फरहान अख्तर ने दिया सवाल उठाने वालों को ये जवाब
फरहान अख्तर ने जवाब देते हुए कहा, हमें उम्मीद है कि आप उन्हें वही प्यार देंगे जो आपने अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को दिया। बता दें कि एक्टर रणवीर सिंह की कास्टिंग को लेकर भी लोग तमाम सवाल उठा रहे थे, लेकिन उस दौरान फरहान अख्तर ने कहा था कि जब शाहरुख खान फिल्म डॉन में काम कर रहे थे, तब भी लोगों ने काफी सवाल खड़े किये थे कि क्या वह अमिताभ बच्चन को रिप्लेस कर पाएंगे या नहीं? लेकिन अब सबूत सबके सामने है।

यह भी पढ़े : शर्मिला टैगोर 14 साल बाद बंगाली सिनेमा में आएंगी नज़र, जिसका निर्देशन करेंगी सुमन घोष

Related Articles

Back to top button