पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित को यूपी से दबोचा, भेजा जेल

हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र की सुल्तानपुर पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को सहारनपुर के ननौता से गिरफ्तार किया है। पीडि़त ने तहरीर देकर पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की थी।

सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का संपर्क पिछले दिनों सहारनपुर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर निवासी रवि के साथ हुआ था। युवती के अनुसार रवि ने उसके साथ शादी करने का प्रस्ताव रखा। उसने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। इसके बाद रवि ने उसके हिमाचल में अपना शोरूम दिखाने की बात कहते हुए साथ चलने को राजी कर लिया। आरोप है कि 3 जुलाई को युवक ने हिमाचल ले जाने के बहाने हरिद्वार के होटल में ले जाकर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो भी खींच लिए। होश में आने पर उसने जब रवि से पूछा तो उसने उससे शादी करने से इनकार कर दिया और किसी को बताने पर उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी थी।

लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि लक्सर कोतवाली में पिछले दिनों एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें आरोपित रवि कुमार को ननौता उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button