मेरठ में भव्य स्वागत हुआ गोल्डन गर्ल पारुल चौधरी का, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने फूलमालाओं से किया अभिनंदन

एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले मेरठ की बेटी पारुल चौधरी आज 8 अक्टूबर यानी की शनिवार को अपने घर पर पहुंचेंगी। उनके भव्य स्वागत के लिए शहरवासी और ग्रामीण बहुत ही उत्साहित नजर आए। वह कुछ देर में शिवाया टोल प्लाजा पर पहुंची। जहां केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने पारुल चौधरी का भव्य स्वागत किया। इसके बाद ग्रामीण स्वर्ण पदक विजेता बिटिया को ढोल-नगाड़ों के साथ इकलौता गांव तक लेकर रवाना हो गए। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग उनके साथ गांव रवाना हुए।

Related Articles

Back to top button