डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने सूझबूझ का परिचय दिया और तुरंत लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। जानकारी के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लखनऊ के ला मार्टिनियर ग्राउंड से कौशांबी के लिए उड़ान भर रहा था, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद उसमें से धुआं निकलता हुआ देखा गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने सूझबूझ का परिचय दिया और तुरंत लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग के बाद प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों ने राहत की सांस ली। राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और सुरक्षा टीमें मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम हेलीकॉप्टर की गहन जांच कर रही है ताकि धुंआ निकलने के सटीक कारणों और तकनीकी खामी का पता लगाया जा सके।

Related Articles

Back to top button