दिल्ली : फिल्म ‘ द वैक्सीन वॉर’ के प्रमोशन में शामिल हुई बीजेपी की पूर्व नेता नुपुर शर्मा, लगे जय श्री राम के जयकारे, गूंज उठा हाल

बीजेपी की पूर्व नेता नुपुर शर्मा आज 25 सितंबर यानी की सोमवार को फिल्म ‘ द वैक्सीन वॉर’ को प्रमोट करने के लिए एक इवेंट में हिस्सा लिया। इवेंट के दौरान उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगाए। वहीं, उनके स्टेज पर पहुंचते ही पूरा हॉल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। पैगंबर विवाद के बाद नुपुर एक साल से ज्यादा समय तक सार्वजनिक जीवन से दूरी बना ली थीं।

फ़िल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ के प्रमोशन इवेंट के दौरान वह डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और स्टारकास्ट के साथ मौजूद थी। नुपुर ने वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘मुझे आप लोगों को धन्यवाद कहना है। आप लोगों के योगदान के कारण से हम भारतीय आज जिंदा और सुरक्षित हैं। आपको ह्दय की गहराइयों से आभार। नुपुर शर्मा ने डायरेक्ट विवेक अग्निहोत्री का भी आभार व्यक्त किया। साथ ही भारत माता की जय और इंडिया, भारत कैन डू इट के नारे लगाए।

वहीं, विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि ‘मैं बहुत खुश हूं कि हम महिलाओं के बारे में बात कर रहे हैं। महिलाओं के साहस और भूमिका की बात कर रहे हैं। मैं एक साहसी महिला को बुलाना चाहता हूं, जो दुर्भावनापूर्ण मकसदों कर कारण अपने घर में कई दिनों से कैद रहने के बाद पहली बार सामने आईं हैं।’

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button