दिल्ली ब्लास्ट: असम में ऑनलाइन भड़काऊ सामग्री फैलाने के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार

असम:- दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में ऑनलाइन भड़काऊ सामग्री फैलाने के आरोप में असम सरकार ने 5 लोंगों को गिरफ्तार किया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि असम में अलग-अलग जगहों से पुलिस ने मतिउर रहमान, हसन अली मंडल, अब्दुल लतीफ़, वज़हुल कमाल और नूर अमीन अहमद को हिरासत में लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि असम पुलिस आतंकवाद का महिमामंडन करने वालों के ख़िलाफ़ सख्ती से कार्रवाई जारी रखेगी। साथ ही साथ  हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि, शिक्षित होना अच्छे कर्मों की गारंटी नहीं है। दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार आरोपी डॉक्टर्स हैं। इसलिए हमें लगातार सतर्क रहने की जरूरत है।

 

 

Related Articles

Back to top button